जनपद में धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत किसानों से धान की खरीद पूरी पारदर्शिता से हो रही सुनिश्चित जिलाधिकारी

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चन्दौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि जनपद में धान खरीद के लिए 150 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित हैं। अब तक 36859 किसानों ने पंजीकरण कराया है और 30002 किसानों का सत्यापन भी हो चुकी है जो 81.40 प्रतिशत है। दिनांक 28 दिसम्बर तक 11739 किसानों से धान खरीदा जा चुका है। धान की बिक्री करने वाले किसानों की संख्या की दृष्टि से जनपद का प्रदेश में 19वां स्थान है। इन किसानों से 8,49,746 कु0 धान खरीदा जा चुका है और जनपद इस धान खरीद की मात्रा के आधार पर प्रदेश में 13वें स्थान पर है।

05412262100,05412260149 या टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर किसान कर सकते है सम्पर्क‚दर्ज करा सकते है शिकायत

किसानों से निरन्तर खरीद की जा रही है और 113.09 करोड़ रू0 का भुगतान भी किसानों के आधार लिंक खातों में किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने बताया कि किसान भाईयों की सहायता के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। 05412262100,05412260149 या टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर किसान सम्पर्क कर सकते हैं। किसान भाई अपने नजदीक के धान क्रय केन्द्र पर जाकर टोकन प्राप्त कर अपना धान बिक्री कर सकते हैं। इस वर्ष सामान्य धान का सरकारी मूल्य 2040 रू प्रति कुन्टल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 2060 रू प्रति कुन्टल निर्धारित है।