आशु पंडित की रिपोर्ट
खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया‚चंदौली। नए वर्ष के प्रथम दिवस पर रविवार को चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में सैलानियों की बढ़ी आमदरफ्त ने राजस्व वसूली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैलानियों और उनके वाहनों के प्रवेश के सापेक्ष वन विभाग ने नए वर्ष के आगाज पर लाखों रुपए की राजस्व वसूली में इजाफा किया है। वन विभाग ने 2 लाख 25 हजार 7 सौ 50 रुपए की वसूली की है।

भारतीय सैलानियों से 174050 रु, कार से 42700 ,बस से 600 और बाइकों से 8400 रुपए की वसूली

चंद्रप्रभा रेंजर विनोद पांडेय ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सूखे के असर के चलते चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में क्षेत्रीय सैलानियों के पहुंचने में भारी कमी दिखी। लेकिन आसपास के जनपदों के अलावा बिहार प्रांत के सैलानी दोपहिया और चार पहिया वाहनों से भारी तादाद में पहुंचे थे। उन्होंने बताया नए वर्ष के प्रथम दिन भारतीय सैलानियों से 174050 रु, कार से 42700 रूपये,बस से 600 रुपए और मोटरसाइकिलों से 8400 रुपए की वसूली की गई थी।

सैलानियों ने वॉच टावर, नेचर सेंटर, पार्क, और ऑडिटोरियम का जमकर उठाया लुत्फ

सैलानियों ने चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में स्थित राजदरी जलप्रपात और देवदरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने के साथ ही खूब मस्ती की। वहीं उन्होंने वॉच टावर, नेचर सेंटर, पार्क, और ऑडिटोरियम का भी आनंद उठाया।
रेंजर ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश द्वार पर ही सैलानियों की वाहन चेकिंग करके मादक पदार्थों को बाहर निकलवा लिया गया था। प्रवेश द्वार पर डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, वन दरोगा राम चरित्र,रिशु चौबे, वनरक्षक अवधेश सिंह, शिव बक्श सिंह,अरविंद मिश्रा, राम भजन यादव,अरविंद , सतेन्द्र सहित तमाम वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow