आदेश तत्काल प्रभाव से होगा लागू

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चन्दौली। अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 उमेश कुमार मिश्र ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि जनहित एवं शासकीय कार्यहित को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन के स्वीकृति आदेश दिनांक 07.01. 2023 के अनुपालन में जनपद चंदौली के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण निम्नानुसार किया जाता है।
बंदना मिश्रा का तहसीलदार (न्यायिक) सकलडीहा, से तहसीलदार चकिया के पद पर वर्तमान तैनाती की गई है। इसी प्रकार विकासधर तहसीलदार चकिया से तहसीलदार सकलडीहा हुए, ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंदौली से नायब तहसीलदार सकलडीहा, प्रभुनाथ यादव नायब तहसीलदार चकिया से नायब तहसीलदार सकलडीहा, दिनेश कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार नौगढ़ से नायब तहसीलदार चंदौली हुए, सुनील कुमार सिंह नायब तहसीलदार पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर से नायब तहसीलदार चकिया हुए, रविरंजन कश्यप नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार नौगढ़ हुए एवं नीरज चतुर्वेदी नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर को स्थानांतरित हुए।
उपरोक्त तैनाती के अनुसार जहां-जहां तहसीलदार (न्यायिक) का पद रिक्त है, वहां पर तैनात तहसीलदार द्वारा तहसीलदार (न्यायिक) के कार्यों का संपादन किया जाएगा। उक्त कार्य के लिए इनको अलग से कोई अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा।
यह भी कहा गया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow