खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

नौगढ‚चंदौली।कस्बा बाजार में स्थित बैंक आंफ बड़ौदा के समीप आसीन प्राचीन रामलीला चबूतरा की दीवार को जे सी बी मशीन से गुरुवार को तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर के बाजार त्रिमुहानी पर जे सी बी मशीन को रोककर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी के नेतृत्व में नौगढ रावर्ट्सगंज मार्ग अवरुद्ध करके लगातार 6 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।
जिसमें ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डु सिंह व ब्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी भी शामिल रहे।

उपजिलाधिकारी के असफल होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह विधायक कैलाश आचार्य के साथ ही जिलाधिकारी ईशा दूहन के निर्देश पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद व अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी के करीब 6 घंटे तक माथा पच्ची करने के बाद धरना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही होने का आश्वासन देकर के आक्रोश को कराया शांत

प्राचीन रामलीला चबूतरा की भूमि पर कुछ लोगों द्रारा अवैध रूप से कब्जा दखल करने का जोरों पर किया जा रहा था प्रयास

तत्काल जे सी बी मशीन को पुलिस ने कब्जे में लेकर के थाने भेजवाई।
इस बारे में बताया जाता है कि बीते वर्ष मे करीब 6 माह पूर्व प्राचीन रामलीला चबूतरा की भूमि पर कुछ लोगों द्रारा अवैध रूप से कब्जा दखल करने का प्रयास जोरों पर किया जा रहा था।
जिसका प्रबल विरोध होने पर उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता तहसीलदार प्रभारी निरीक्षक ईत्यादि अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामवासियों की हुयी बैठक में रामलीला चबूतरा पर दीवार बना कर घेरे जाने की सहमति बनी।जिसपर तत्काल चंदा मे रूपयों का बंदोबस्त करके करीब 50 फीट लंबी 7 फीट ऊंची व 9 इंच मोटी दीवार बना दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी ने स्थलीय सत्यापन करके जिलाधिकारी से वार्ता कर गलत ढंग से तोड़ी गई दीवार को तत्काल बनाए जाने का दिया निर्देश

लगभग 6 माह बाद उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता की सहमति पर पूर्व मे उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा दखल का प्रयास करने वालों ने गुरूवार को करीब 10 बजे सुबह जे सी बी मशीन से दीवार ढहवा दिया।
जिलाधिकारी ईशा दूहन के निर्देश पर मौके पर पहुंचे प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी ने स्थलीय सत्यापन करके जिलाधिकारी से वार्ता कर गलत ढंग से तोड़ी गई दीवार को तत्काल बनाए जाने का निर्देश दिया।

उपजिलाधिकारी द्रारा अधिकारियों व नेताओं को झूठ बोल कर किया जा रहा गुमराह – भा ज पा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इस मामले में उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता द्रारा अधिकारियों व नेताओं को झूठ बोल कर गुमराह किया जा रहा है।जो कि निंदनीय है।स्थानीय थाना पुलिस के मना किए जाने के बाद भी मनमाने तरीके से जे सी बी मशीन लगाकर के दीवार तोड़वाया है।

उपजिलाधिकारी नौगढ द्रारा प्राचीन रामलीला चबूतरा की भूमि में कायम दीवार तोड़वा कर किसी ब्यक्ति विशेष को लाभ देने की पहल की गई – विधायक कैलाश खरवार

विधायक कैलाश आचार्य ने बताया कि भाजपा सरकार सार्वजनिक स्थलों का जीर्णोद्धार व सुन्दरीकरण कराने की निरंतर पहल कर रही है।वहीं उपजिलाधिकारी नौगढ द्रारा प्राचीन रामलीला चबूतरा की भूमि में कायम दीवार तोड़वा कर किसी ब्यक्ति विशेष को लाभ देने की पहल की गई है।
जिनके कृत्य से लोगों को हुए काफी दुःख के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत करा कर इनके विरुद्ध कार्यवाही कराई जाएगी।
धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों मे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी केशरी राजेश बाबा विनय जायसवाल धर्मेंद्र अशोक संजय मद्धेशिया सहित काफी संख्या में ब्यापारी व गांववासी मौजूद रहे।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow