पॉल्यूशन रोकने के लिए पेड़ों का कटान नहीं होना चाहिए, पेड़ से वायु सही रहती है- के पी मलिक

वन्य जीव भी हमारे लिए जरूरी है-मनोज कुमार सिंह

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड जिला सोनभद्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण और उपशमन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं का क्षमता निर्माण इंटरचेंज” यू.पी. द्वारा आयोजित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थल ऑडिटोरियम ऑफ हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पावर डिवीजन), रेणुसागर, अनपरा, जिला-सोनभद्र, उत्तर प्रदेश मे सम्पन्न् हुआ।
गौरतलब है कि राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र०, (के0पी0 मलिक) ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लि० (पावर डिवीजन). रेणुसागर, सोनभद्र मेंं मंत्री उoप्रo प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘स्वच्छ वायु- दीर्घ आयु में सम्मिलित हुए।

एक तरफ भूमी संरक्षण पर काम हो रहा है दूसरी तरफ उस भूमी का पेदावार घट रहा

उक्त अवसर पर टी एन सिंह क्षेत्रीय प्रदुषण अधिकारी जनपद सोनभद्र ने कहा कि जनपद अब प्रदुषण से मुक्त हो गया है। बनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर से आयी हुई सुधा प्रिंस ने कहा कि एक तरफ भूमी संरक्षण पर काम हो रहा है दूसरी तरफ उस भूमी का पेदावार घट रहा है। 2012 मे सीएससी ने इसका अध्ययन किया था। ललन मिश्रा बीएचयू वाराणसी से आए हुए उन्होंने कहा कि गूगल से डाटा लेकर रखा गया है। मनोज सिंह ने कहा कि विकास करते रहिए उसकी रख रखाव भी करते रहिए। जापान ने कन्ट्रोल कर लिया है। डेटा अभी और कुछ बताता है।

पॉल्यूशन पर ज्यादा असर न पढ़े जरूरी है हम अपनी आदते सम्हाले। पेड़ों का कटान नहीं होना चाहिए

अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम मे के पी मलिक, वन पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन विभाग तथा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, के पी यादव यहां उपस्थित है क्षेत्र से पधारे विद्ववान लोग, वातावरण, पर्यावरण, जल, वायु, सूर्य संघ से कोयला जलता है। पॉल्यूशन पर ज्यादा असर न पढ़े जरूरी है हम अपनी आदते सम्हाले। पेड़ों का कटान नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी जी पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ से वायु सही रहती है। वन्य जीव भी हमारे लिए जरूरी है सोनभद्र मे जहां सड़के चौड़ी है वहा बहुत धुल उड़ रहीं है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, सुरेश चंद्र पाण्डेय वन प्रभागीय अधिकारी, उमेश गुप्ता सहायक पर्यावरण अभियन्ता, ए के सक्सेना, चांद प्रकाश जैन, रिंकू सिंह, शशि भूषण मल्ल, उप पुलिस अधीक्षक पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, उप जिलाधिकारी शैलेनडर मिश्रा, अनपरा थाना अध्यक्ष नागेश सिंह, धुरेंधर चतुर्वेदी मारिस विश्व विद्यालय सारनाथ, उपेन्द्र देव पांडेय काशी विद्यापीठ वाराणसी, सतीश श्रीवास्ता, रेणुसागर चौकी इंचार्ज चंद्र भान सिंह, एनटीपीसी, एनसीएल, हिंडाल्को सारे के उच्चाधिकारियों सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow