Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

देश में आर्थिक विकास में बिहार तीसरे नंबर पर

रिपोर्ट अनमोल कुमार

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

पटना : बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी विधानसभा में वार्षिक वर्ष 2023- 24 का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10 .98 से लगभग 11 प्रतिशत है। पूरे देश में आर्थिक विकास में बिहार तीसरे नंबर पर है।राज्य को और तेज गति से विकास के लिए वित्तीय संसाधन को जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से बिहार लगातार विकास कर रहा है। बिहार के और ज्यादा विकास के लिए हम लोग विशेष दर्जा की मांग करते रहे हैं।

नारी शक्ति के लिए 60 करोड़, साइकिल योजना के लिए 50 करोड़

वित्तमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में नारी शक्ति योजना के लिए 60 करोड़ और साइकिल योजना के लिए 50 करोड़ राशि की व्यवस्था की गई है। 10वीं पास छात्राओं की छात्रवृति के लिए 94 करोड़ का प्रावधान किया गया है, वहीं बालिका पोशाक योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज के लिए 5540 करोड़ दिया जा रहा है। मदरसा के लिए 40 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow

49 हजार खाली सीटें भरेंगे

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में बीपीएससी के जरिए 49 हजार खाली सीटें भरी जाएंगी। बिहार सरकार जातीय जनगणना करा रही है। मई 2023 तक जातीय जनगणना पूरी हो जायेगी। बिहार सरकार की 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा की।

महिला सशक्तिकरण को प्रथम प्राथमिकता

अपने भाषण के दौरान विजय चौधरी ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। हमारी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने पर फोकस करती है। इसका असर हुआ कि बिहार में 4 हजार 209 मुखिया, 16 मुख्य पर्षद सहित 2 हजार 98 पार्षद महिलाएं निर्वाचित हुईं। बिहार में जीविका अभियान पूरे देश में नजीर बन चुकी है। पीएम मोदी भी इसी परिसर में आ कर इन सब योजनाओं का तारीफ कर जाते हैं।

राजगीर में खेल विश्वविद्यालय

बजट में युवाओं और नौकरी पर फोकस देने की बात कही गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार के राजगीर में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है।

युवाओं पर ज्यादा फोकस

बजट पेश करते हुये विजय चौधरी ने कहा कि बिहार के 10 लाख लोगों को रोजगार देने की योजना है। इसके लिए अलग-अलग विभागों में वेकेंसी निकाली जाएगी।

केंद्र भी लागू कर रहा हमारी योजना

बजट भाषण के दौरान विजय चौधरी ने कहा कि जल जीवन योजना का केंद्र ने अनुसरण किया और अमृत सरोवर योजना लागू किया। हर घर बिजली योजना बिहार ने 2016 में लागू किया, जिसे केंद्र ने 2017 में लागू किया।

विकास दर दोहरे अंक में रहने का अनुमान

वित्तमंत्री ने कहा कि बिहार का राजकोषीय घाटा नियंत्रित रहा है। पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले राजकोषीय घाटा में कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन राज्य के पास राजस्व संग्रह की एक सीमा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के बाद बहुत जगहों पर टैक्स लगाना संभव नहीं रहा। जीएसटी की क्षतिपूर्ति भी कम होती जा रही है। बावजूद विकास दर दोहरे अंक में रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक व्यय में भी कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।