[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

मऊ।एक अजीबोगरीब प्रकरण सामने आया विवाहिता की फरियाद सुनकर लोग हैरान रह गए। उसने कहा कि वो पति नहीं देवर के साथ रहना चाहती है। महिला अपने पति, सास और बच्चों के साथ हाजिर थी। उसने कहा कि वो अपने पति से नहीं बल्कि देवर से प्यार करती है। 

दिल ही तो है किसी पर आ जाय आखिर ऐसी क्या बात हुई कि महिला अपने पति के साथ न रहने को तैयार होकर अपने देवर के साथ रहने की दुहाई देने लगी। पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 41 मामले आए, इसमें 17 मामलों का निपटरा हुआ। इस दौरान एक विवाहिता ने अपने पति के बजाए अपने देवर के साथ रहने की इच्छा जताते हुए मामले में मदद मांगी और कही कि वो अपने पति से नही अपने देवर से प्यार करती है इसलिए उसे देवर के साथ रहने की इजाजत दी जाय। ब्यूरो ने महिला को अपने बच्चों व पति के साथ रहने के लिए समझाया।लेकिन वह टस से मस नही हुई।

[smartslider3 slider=”4″]

बुजुर्ग ने अपने बेटे पर घर में कैद करने व पत्नी से न मिलने का लगाया आरोप

वहीं एक मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे पर घर में कैद करने तथा अपने पत्नी और किसी से न मिलने का आरोप लगाते शिकायत रखी।बैठक के दौरान बुजुर्ग ने बताया कि उसके पांच पुत्र है। एक बेटे के साथ उसकी पत्नी रहती है। वह दूसरे बेटे के साथ रहता है। आरोप लगाया कि बेटा उसे घर से बाहर नहीं निकलने देता न ही पत्नी से मिलने देता है। सदस्यों ने बेटे को सख्त हिदायत दी के तुरंत माता को पिता के साथ रहने दें।इसी तरह छह दंपति के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर एक साथ भेजा गया।

[smartslider3 slider=”2″]