[smartslider3 slider=”7″]

एम कॉम छात्रा ने अपने जन्मदिन के दिन फंदे से झूली आत्महत्या कर ली। घर वालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई। आत्महत्या की पीछे का कारण जानकर परिजनों के उडे होश

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

आगरा । घर वालों ने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी करने से मना किया तो एमकॉम छात्रा फंदे से झूल गई। शुक्रवार की रात उसने परिवार के साथ घर में ही केक काटा। इसके बाद सोने चली गई। आधी रात वह फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कमला नगर का है। यहां के निवासी नरेंद्र सिंह हस्तशिल्प का काम करते हैं।

[smartslider3 slider=”4″]

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ‚ पी एम रिर्पोट आने का इंतजार

आधी रात बाद वह उसके कमरे में देखने गए। बेटी जंगले से बंधे फंदे के सहारे लटकी मिली। फंदे से उतारकर उसे एसएन मेडिकल कालेज ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

बाहर पार्टी करने से मना करने पर उठया खौफनाक कदम

नरेंद्र ने बताया कि उनके एक बेटा और दो बेटियां थीं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वंदना अपने दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन की पार्टी मनाना चाहती थी। मगर, परिवार के लोग घर में ही पार्टी करने के लिए बोल रहे थे। इस पर उससे मना कर दिया। इससे वो नाराज थी। आशंका है कि इस वजह से उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।

[smartslider3 slider=”2″]