WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
WhatsApp-Image-2024-02-25-at-08.22.10
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.39
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.40
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया‚चंदौली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी प्रदेश टीम में भी वाराणसी का दबदबा नजर आया। वाराणसी के शंकर गिरी और मीना चौबे को प्रदेश मंत्री, मनीष कपूर को प्रदेश का कोषाध्यक्ष पद पर प्रदेश टीम में जगह मिली है। काशी क्षेत्र में गाजीपुर से संजय राय को प्रदेश महामंत्री, मऊ की शकुंतला चौहान को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। बता दे कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की प्रदेश टीम में बनारस का दबदबा है। दिलीप सिंह पटेल को भाजपा काशी क्षेत्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वाराणसी के शंकर गिरी और मीना चौबे को प्रदेश मंत्री, मनीष कपूर को प्रदेश का कोषाध्यक्ष पद बनाया गया है। नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा गया है।   संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का विशेष ध्यान रखा गया है। 

भाजपा की प्रदेश टीम में बनारस का दबदबा है। दिलीप सिंह पटेल को भाजपा काशी क्षेत्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वाराणसी के शंकर गिरी और मीना चौबे को प्रदेश मंत्री, मनीष कपूर को प्रदेश का कोषाध्यक्ष पद बनाया गया है। 

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow

जानिए नए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के बारे में

बीते डेढ़ दशक से सुंदरपुर क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के काशी क्षेत्र के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र के मगरहा गांव के मूल निवासी हैं। वो  भाजपा के मिर्जापुर जिले के उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2018 से वह लगातार दो बार भाजपा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि हमारा परिवार जन्मजात भाजपाई है।

सक्रिय रूप से वह राम मंदिर आंदोलन के समय शिला पूजन के दौरान भाजपा से जुड़े थे। इसके बाद भाजपा के लिए बूथ और मंडल स्तर पर काम किए। 2022 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिलीप सिंह पटेल काशी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं के प्रभारी रहे। इसके अलावा वह भाजपा के लिए पंचायत चुनाव के संयोजक का भी काम कर चुके हैं।

प्रदेश सहित चंदौली जिले से लेकर मंडल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा के काशी क्षेत्र के नए अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, चंदौली जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ‚किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा‚ जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह एड ‚ सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल‚ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबलि सिंह क्षेत्रीय मंत्री ओवीसी मोर्चा काशी क्षेत्र राजकुमार जायसवाल‚मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ‚कुन्दन कुमार गोंड‚मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल‚गौरव श्रीवासतव ‚महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल‚जिलाउपाध्यक्ष चंदा जायसवाल‚पूजा जायसवाल‚जिलाकोषाध्यक्ष महिला मोर्चा आरती जायसवाल‚रामदुलार गोंड शिवरतन गुप्ता सहित ‚तमाम लोग शामिल रहे।