मात्र24 घंटे के सर्वे का परिणाम‚बता सकते है कौन हो सकता है आप का भावी प्रत्याशी
नगर पंचायत चकिया में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीन बार से खा रही मुहकी
खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया‚चंदौली। नगर पंचायत चुनाव का विगुल बज चुका है। मंगलवार से नगर पंचायत के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नही किया है। नगर पंचायत में एक अध्यक्ष और 12 सभासदों का चुनाव होना है। जनता को ही चुनना है। काफी जद्दोजहद पार्टी के अन्दर भी चल रहा है। नगर पंचायत चकिया को इस बार अनारक्षित की श्रेणी में चुनाव आयोग द्वारा रखा गया है।
नगर पंचायत में लोगो द्वारा किये गये कुल एक्जीट पोट का परिणाम
नगर पंचायत के आम जन द्वारा किये गये एक्जीट पोल में कुल 1067 लोगो ने भाग लिया जिसमें से दिनांक 11 अप्रैल को 207 व दिनांक 12 अप्रैल को 860 लोग रहे। पाये गये पोट का प्रतिशत निम्न रहा। बता दे कि इस बार लोगो का रूझान सीट सामान्य होने के कारण जनरल की तरफ दिख रहा है जिसमें सामान्य से दावेदारी की मांग कर रहे गौरव श्रीवास्तव पहले नम्बरपर वही पूर्व में प्रत्याशी रहे रहे राजकुमार जायसवाल ने अपनी पकड मजबूत बनाई रखी है वही कैलाश जायसवाल भी किसी से कम नही है। अब देखना है पार्टी किसे टिकट देती है। वही देखा जाय तो साहू समाज के शिवरतन गुप्ता भी तीसरे चौथे लाइन पर बन रहे है। ये भी दिब्या जायसवाल व सषमा जायसवाल से काफी आगे है। वही सुनिल का प्रतिशत काफी कम है।
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2023/04/gaurav-srivastava-02-1-922x1024.jpg)
![राज कुमार जायसवाल](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2023/04/raj-kumar-jaisawal.jpeg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2023/04/kailash-jaiswal-03.jpg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2023/04/shivratan-gupta04-818x1024.jpg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2023/04/Divya-Jaiswal-05.jpg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2023/04/sushama-jaiswal-06.jpg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2023/04/survey-result.jpeg)
किस करवट बैठ सकता है ऊट देखने वाली बात होगी
सबसे बडी खूबी यह रही कि भारतीय जनता पार्टी का परम्परागत मत भी इस बार किस करवट बैठता है देखने की बात होगी। यह भी कहने में कोई अतिशयोक्ति नही है कि गुप्ता व साहूॅ समाज का मत विपरीत दिशा में जाने के संकेत मिल रहे है। भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को रही बैठक बुधवार को भी होगी। देखना है पार्टी क्या निर्णय लेती है। खबरी के सर्वे का परिणाम 12 अप्रैल को रात्रि 8 बजे फ्लैश किया जायेगा। आप लोग 12 अप्रैल को रात्रि आठ बजे खबरी की साइड पर आना न भूले ।
नगर पंचायत चकिया में जातिगत आकडे एक नजर में
नगर पंचायत चकिया में जातिगत आंकडों की तरफ एक नजर डाले देखिए कौन सी जाति का क्या है समीकरण।
- ब्राह्मण समाज लगभग 450
- क्षत्रीय समाज व भूमिहार लगभग 300‚
- कायस्थ समाज लगभग 200‚
- जायसवाल समाज लगभग 900‚
- साहू समाज लगभग 650‚
- मध्येशीय हलुवाई समाज 600‚
- चौहान समाज लगभग 900‚
- कुश्वाहा समाज लगभग 400
- ‚यादव समाज लगभग 650‚
- अन्य वैश्य समाज लगभग 600
- ‚हरिजन समाज लगभग 650‚
- सोनकर समाज लगभग 900‚
- मुस्लीम समाज लगभग 2000 मत है।
- इसके अलावा भी और भी मत है।
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2023/03/city-mantesary-1024x273.jpeg)