Khabari Post National News Network Chakia Chandauli. Varanasi News | Chandauli News | Uttar Pradesh | Bollywood | Films | Celebrity | TV Serials | Entertainment | Web Series | Latest Web Series and more
कभी गैंगस्टरों, …तो कभी नेताओं के ठाठ की वजह से सुर्खियों में रहा तिहाड़ जेल‚दिल्ली की तिहाड़ जेल पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में हैं. तिहाड़ जेल गैंगस्टरों में वर्चस्व की लड़ाई की वजह से सुर्खियों में बना रहा
खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली।
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की शुक्रवार को तिहाड़ तेल में हत्या कर दी गई। उस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में 16 केस विभिन्न थानों में दर्ज थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसको गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था। 2008 में उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े का पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद वह अपराध जगत का बड़ा चेहरा बनने के लिए उतर गया।
khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
लॉरेंस जैसे बड़े गैंगस्टर से हाथ मिलाने के बाद प्रिंस तेवतिया का सिक्का चल निकला
बताया गया है कि प्रिंस तेवतिया अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए एक के बाद एक वारदात कर रहा था। इस बीच वह गैंगस्टर लॉरेंस के संपर्क में आया था। लॉरेंस जैसे बड़े गैंगस्टर से हाथ मिलाने के बाद उसका सिक्का चल निकला था। पुलिस ने एक बार गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। गिरफ्तारी से पहले प्रिंस तेवतिया एक बड़ी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में था।
शादी के लिए तीन दिन के लिए पैरोल पर बाहर आया, जिसके बाद से हो गया फरार
बताया गया है कि प्रिंस के पिता डीडीए से रिटायर हैं। प्रिंस ने दसवीं में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इस दौरान वह गलत संगति में पड़ गया था। वर्ष 2008 में वह पहली बार लड़ाई के मामले में पुलिस के हाथ आया था।
मर्डर केस में नामजद होने के बाद प्रिंस तेवतिया कई साल तक जेल में रहा। 2015 में बाहर आया तो फिर से वारदात करने लगा। 2019 में वह अपनी शादी के लिए तीन दिन के लिए पैरोल पर बाहर आया, जिसके बाद फरार हो गया। कुछ महीने बाद अक्टूबर में स्पेशल सेल ने एनकाउंटर में उसे दबोच लिया।
पिता रहे सरकारी अधिकारी गैंगस्टर को एक बहन और एक भाई
प्रिंस तेवतिया दक्षिणी दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर है। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर रोहित चौधरी समेत उसकी गई गैंगस्टरों से दुश्मनी हो गई थी। दुश्मनी बढ़ने पर प्रिंस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस और हाशिम बाबा से हाथ मिला लिया था। दिल्ली के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 15 केस दर्ज हैं। खानपुर की दुग्गल कॉलोनी के रहने वाले प्रिंस के पिता सरकारी अफसर रहे हैं। उसकी एक बहन व एक भाई है।