• नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने झाेकी ताकत।
  • भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा रानिका जायसवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने थामी कमान।
  • महिलाओं के फिल्ड में उतरनेे के साथ ही राजनीतिक माहौल का पारा चढ़ा।
  • महिलाएं घर -घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांग रही वोट।
  • प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एक ही लक्ष्य है अन्तिम ब्यक्ति तक विकास। उसका पथ भी अन्तिम ब्यक्ति तक लक्ष्य भी अन्तिम ब्यक्ति तक प्रण भी अन्तिम ब्यक्ति तक है।
  • नही गिरेगा किसी का मकान ‚ सबको मिलेगा बिजली ‚पानी और सड़क ‚ होगी सारी योजनाएं लागू -गौरव श्रीवास्तव

मतदान के 48 घंटे पहले महिलाएं उतरी सडक पर झाेकी ताकत

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया‚चंदौली। नगरीय निकाय चुनाव अपनी चरम पर पहुॅच चुका है।प्रचार प्रसार को अब समाप्त होने में मात्र 48 घंटे का ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में राजनीतिक दल के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी पार्टी के प्रत्याशी और निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में उतर कर प्रचार-प्रसार को तेज कर दिए हैं। नगर में पहली बार भारी तायदात में महिलाओं ने जुलूस निकालकर यह जता दिया कि वे किसी भी मायने में किसी से कम नही है। 4 मई को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार 2 मई की शाम 5 बजे ही अब थम जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक दिए हैं।वही बता दे कि लगातार तीन बार से नगर में चुनाव हार रही भारतीय जनता पार्टी इस बार कोई कसर नही छोड़ना चाह रही है।

Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

भाजपा के समर्थन में महिलाओें ने खोला मोर्चा‚गर्माया माहौल

चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी गौरव श्रीवास्तव के समर्थन में नगर की महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष व चंदौली प्रभारी रानिका जायसवाल व जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल के नेतृत्व में जिले व नगर की पदाधिकारियों और महिलाओं ने प्रचार-प्रसार की कमान अब खुद संभाल ली है। जिससे अब नगर पंचायत का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है।आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं ने घर- घर जाकर मतदाताओं से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रही हैं।

भाजपा का एक ही लक्ष्य पथ अंत्योदय ‚लक्ष्य अंत्योदय‚प्रण अंत्योदय- महिला मोर्चा रानिका जायसवाल

भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार की मंशा को साकार करने के लिए प्रत्याशी व स्थानीय नेताओं के साथ ही राजनीतिक दिग्गज भी चुनाव प्रचार में कूद चुके हैं। वही प्रचार प्रसार के बाद भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में पहुचने के बाद खबरी के इडिटर के सी श्रीवास्तव के साथ बात चीत करते हुए उन्होने बताया कि नगर में जिस प्रकार का सहयोग व साथ मिल रहा है उससे लगता है कि इस बार नगर में त्रिपल इंजन की सरकार बनने से कोई नही रोक सकता। और प्रचंड बहुमत के साथ चकिया में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।एक सवाल के जवाब में प्रदेश कोषाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी खरीद फरोख्त का कार्य नही करती ये सारी महिलाएं नगर की है और खुद चलकर आई है। उन्होने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीन चीजों के लिए कटिवध्द है पथ अंत्योदय ‚ लक्ष्य अंत्योदय‚प्रण अंत्योदय। भाजपा का एक ही लक्ष्य है अन्तिम ब्यक्ति तक विकास उसका पथ भी अन्तिम ब्यक्ति तक लक्ष्य भी अन्तिम ब्यक्ति तक प्रण भी अन्तिम ब्यक्ति तक ।

महिलाओं में इतनी ताकत है कि वे अगर ठान ले तो कोई भी किला फतह कर सकती है-सुषमा जायसवाल

वही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि महिलाओं में इतनी ताकत है कि वे अगर ठान ले तो कोई भी किला फतह कर सकती है। चकिया में इस बार महिलाओं ने ठान लिया है कमल तो खिलकर ही रहेगा।

नगर पंचायत के भ्रष्टाचारिता के चलते अधूरे कार्यो को तेजी से किया जायेगा पूरा‚कालिका धाम ही नही पूरे नगर को मिलेगा पानी का कनेक्शन‚ नगर होगा रोशन-गाैरव श्रीवास्तव

वही नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी गौरव श्रीवास्तव से जब खबरी इडिटर के सी श्रीवास्तव एड0 ने पूछा कि आप की स्थिति नगर में क्या चल रही है। तो उन्होने कहा कि हम प्रचंड बहुमत के साथ नगर पंचायत का चुनाव जीतने जा रहे है। उन्होने बताया कि गरीबोा की अनेकानेक योजनाओं को लागू करने में जो नगर पंचायत में ब्यापक भ्रष्टाचारिता के चलते अधूरी है उसे पूरा किया जायेगा। भ्रष्टाचार को समाप्त किया जायेगा। वही उन्होने बताया कि नगर में चाहे कही भी पानी ‚बिजली व रोड की ब्यापक ब्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि नगर का कोई मकान नही गिरेगा। कहा कि कालिका धाम के लोगो को आश्वस्त करना चाहूॅगा कि चाहे जो हो उनके मकान पर आँच नही आने दी जायेगी।

पार्टी में लोगो से लगातार जुडने से और आई मजबूती

निकाय चुनाव में कमल खिलाने के लिए बीजेपी हर दाव अजमा रही है।बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक से लेकर जिले व नगर के पदाधिकारी पूरी तरह से लगे हुए है इस बार ऐसा लग रहा है कि एक ब्यक्ति नही पूरी पार्टी चुनाव लड रही है। पार्टी के साथ कई नेताओं ने सदस्यता भी ग्रहण की है जिसमें प्रमुख रूप से दीपचन्द्र जायसवाल‚ रमेश गुप्ता ने भी एक बार फिर से जोशोखरोाश् के साथ पार्टी का दामन थामा लिया है और वे भी पूरी तरह से चुनाव प्रचार में लगे है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पूजा जायसवाल‚सभासद प्रत्याशी ज्योति गुप्ता‚ मीना विश्वकर्मा‚आभा श्रीवास्तव‚अर्चना श्रीवास्तव ‚नम्रता श्रीवास्तव‚सुनीता देवी‚सीमा गुप्ता‚शिवा केशरी‚सुहासिनी जायसवाल‚स्वाति केशरी संग बहुत सारी महिलाएं मौजूद रही।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow