Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में मची चीख पुकार ‚ बस में 12 महिला, बच्चों समेत कुल 23 यात्री सवार 

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

झासी। बेतवा नदी पुल के आगे मोड़ पर बुधवार दोपहर सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में सवार यात्री करीब 23 यात्री उसके नीचे दब गए। यह सभी चोटिल हो गए। इसमें एक पुरुष समेत दो महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

तेज रफ्तार के कारण चालक ने खोआ नियंत्रण

एरच थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय के मुताबिक प्राइवेट बस गुरसराय से सवारियों को लेकर पूंछ जा रही थी। बस एरच कस्बे से होते हुए बेतवा नदी का पुल पार करके जैसे ही आगे मोड़ तक पहुंची, तेज रफ्तार होने की वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस नीचे खाई में जाकर पलट गई। 

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow

बस के नीचे गिरते ही मच गई चीख पुकार

बस के नीचे गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्री उसके नीचे दब गए। बस में 12 महिला, बच्चों समेत कुल 23 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। 

तीन की हालत नाजुक

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। इन सभी को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी की छुट्टी कर दी गई जबकि कन्हैया लाल (50) निवासी उरई, सोनम (26) पत्नी निसार निवासी गुरसराय एवं हिना (23) पत्नी मोहम्मद निवासी गुरसराय को गंभीर चोट आ गई। डॉक्टरों ने तीनों को ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक एवं खलासी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।