[smartslider3 slider=”7″]

आशु पंडित की रिपोर्ट

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया‚चंदौली। जनपद में उच्चन्यायालय के आदेशों के बाद भी शिकारगंज क्षेत्र की पहाड़ियों में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। वन विभाग की मिली भगत से खनन माफियाओं से जुड़े लोग प्रतिबंधित क्षेत्र से रात-दिन पत्थर निकालने का कार्य कर रहे हैं। हालांकि खनन रोकने के लिए वन विभाग और उड़ाका दल की टीम का गठन भी किया गया है| उन्हें चालान काटने और गाड़ियों को सीज करने की शक्तियां तक प्रदान गई हैं, बावजूद इसके खनन रोकने की मुहिम मात्र टीमों के गठन तक ही सिमट कर रह गई हैं।

खनन माफिया उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर धड़ल्ले से कर रहे पत्थर खनन का कार्य वन चौकी की रही है हमेशा से संदिग्ध भूमिका

खनन माफिया उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर धड़ल्ले से पत्थर खनन का कार्य कर रहे हैं| प्रतिबंधित पहाड़ियों में खनन पर रोक लगाने के लिए चन्द्रप्रभा रेंज के शिकारगंज में बनाई गई वन चेक चौकी की भी हमेशा से संदिग्ध भूमिका रही है|
बीते 40 वर्ष पूर्व से ही जनपद की तमाम छोटी-बड़ी पहाड़ियों में खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है| बावजूद इसके स्थानीय पत्थर खनन मजदूर यूनियन प्रतिबंधित पहाड़ियों में अवैध खनन में सक्रिय रहा है| खनन से जुड़े माफिया इन्हीं मजदूरों का सहारा लेकर पत्थर खनन के कारोबार में लगे हुए हैं|

[smartslider3 slider=”4″]

सूत्रों की माने तो महिने की बंधी बंधाई रकम पहुच रही चंद्रप्रभा रेंज खनन मफियाओं के हौसले बुलन्द

रात के अंधेरों में शिकारगंज क्षेत्र के गाय घाट(बावनवीर),अलीपुर भगड़ा, सहामदपुर, गनेशपुर (कोठी घाट), नेवाजगंज (भदहवा) की पहाड़ी में अवैध खनन कर पत्थर पटिया, बोल्डर ,गिट्टी और पत्थर के पिलर को खनन माफियाओं द्वारा ट्रकों और ट्रैक्टरों पर लादकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओने पौने दामों पर बेचते देखा जा सकता है|
प्रतिबंधित पहाड़ियों में खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने और वन उपज की सुरक्षा के लिए लिए काशी वन्य जीव प्रभाग द्वारा चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज में वन चेक चौकी की स्थापना की गई| लेकिन वन रेंजर की मिलीभगत और ढुलमुल रवैये के चलते चौकी पर तैनात वन कर्मचारियों द्वारा अवैध खनन में पकड़ी गई गाड़ियों से धन उगाही करके उन्हें छोड़ दिया जाता है| यही नहीं महीने की बंधी बधाई मोटी रकम भी चंद्रप्रभा रेंज कार्यालय तक पहुंच जाती है। जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना है कि पहाड़ी क्षेत्र के चल रहे इस अवैध खनन के खेल को नवागत डीएफओ किस हद तक बंद करा पाते हैं।

क्या कहते हैं प्रभागीय वनाधिकारी –
काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के नवागत डीएफओ रणवीर मिश्रा ने कहा कि चंद्रप्रभा रेंज की पहाड़ियों में अवैध खनन की सूचना मिल रही है, जांच कराकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।