खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

 Bollywood Most Beautiful Actresses कौन सी है 2023 में? बॉलीवुड में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां देखी होगी पर आज हम आपको बॉलीवुड की 10 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी खूबसूरती और एक्‍टिंग के जरिए अपने फैंस के दिलों में राज करती है। इन वालीवुड अभिनेत्रियों के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस है। हाल ही में खूबसूरती के आधार पर एक सर्वे में लोगों ने इन 10  वालीवुड की को अभिनेत्रियों सबसे ख़ूबसूरत चुना है। आइए जानते हैं कि Bollywood Most Beautiful Actresses कौन सी है 2023 में?

TOP 10 Bollywood Most Beautiful Actresses

1. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

इस लिस्ट में पहले स्थान पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का आता है। दीपिका पादुकोण  बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। दीपिका पादुकोण वर्तमान में बॉलीवुड की Highest Paid Actress में से एक हैं। दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। दीपिका पादुकोण बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म ओम शांति ओम थी, जहां उन्होंने शाहरुख खान के साथ दो किरदार निभाए थे। उन्होंने तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।  उन्होंने 2018 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की।

2. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) है। सबसे खुबसूरत अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। आलिया ने ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, शानदार, उड़ता पंजाब और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों से काम किया है। आलिया ने ज़ी सिने अवार्ड्स (सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण), स्क्रीन अवार्ड्स (मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल), स्टार गिल्ड अवार्ड्स और फिल्मफेयर अवार्ड्स  जैसे कई बड़े पुरस्कार मिले हैं।आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे हॉट और सबसे खूबसूरत युवा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 2012 में करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में शुरुआत की। इसने बॉक्स ऑफिस और दुनिया भर में एक बड़ा व्यवसाय बनाया।

3. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का आता है। कैटरीना कैफ बॉलीवुड (Bollywood Most Beautiful Actresses) की एक और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हैं। कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में हुआ था, उन्होंने एक मॉडल के रूप में भारतीय उद्योग में कदम रखा। कैटरीना कैफ ने मलयालम और तेलुगु फिल्म के साथ-साथ बॉलीवुड में नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, एक था टाइगर, जब तक है जान, न्यूयॉर्क, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, बैंग बैंग, फैंटम, टाइगर जिंदा है, जीरो, आदि कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।कैटरीना कैफ 2023 तक बॉलीवुड की एक और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हैं। , उन्होंने एक मॉडल के रूप में भारतीय उद्योग में कदम रखा। इस बीच, वह उन भारतीय हस्तियों में से एक हैं, जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ था।

4. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आता है। अपनी खूबसूरती और टेलेंट के दम पर आज प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ Bollywood में बल्कि Hollywood में भी जानी मानी अभिनेत्री हैं।सबसे खूबसूरत और सबसे हॉट अंतरराष्ट्रीय हस्ती हैं। वह एक महान गायिका और गीतकार भी हैं।  Desi Girl प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में Miss World का खिताब जित चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2002 में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट फिल्म अंदाज़ से अभिनय की शुरुआत की। उन्हें बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने बर्फी, डॉन, अग्निपथ और मैरी कॉम आदि फिल्मों में दमदार अभिनय किया है।

5. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)

इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का आता है। उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की सबसे हॉट भारतीय मॉडल और अभिनेत्रियों में से एक हैं। उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड, भारत में हुआ था। उर्वशी रौतेला ने मिस टीन इंडिया 2009, इंडियन प्रिंसेस 2011 और मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर 2011 की विजेता रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने आई एम शी मिस यूनिवर्स इंडिया 2012 और मिस दिवा 2015 का ताज भी जीता है। उर्वशी रौतेला ने 2013 में सिंह साब द ग्रेट फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।और आजकल वह बॉलीवुड की पसंदीदा अभिनेत्री हैं जो अपनी सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं। 

6. सारा अली खान (Sara Ali Khan)

इस लिस्ट में छठे स्थान पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) का आता है। सारा अली खान अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी  हैं। सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था। सारा अली ने अपनी पढ़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से पूरी की है। सारा की बॉलीवुड फिल्मो की शुरुआत केदारनाथ फिल्म से हुई थी। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आये थे, सारा को इस फिल्म के लिए, बेस्ट फिमेल डेब्यू, फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा गया है। इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ फिल्‍म सिंबा में अभिनय किया था। सारा की हालिया रिलीज़ फिल्म लव आज कल है। 

7. करीना कपूर (Kareena Kapoor)

इस लिस्ट में सातवे स्थान पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) है। करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। उनके पिता का नाम रनधीर कपूर और मां का नाम बबिता है। करीना ने जमनाबाई नर्सी स्‍कूल, मुंबई और वेलहम गर्ल्‍स स्‍कूल, देहरादून से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्‍होंने मीठीबाई कॉलेज, विलेपार्ले, मुंबई से कॉमर्स की दो साल की डिग्री ली। करीना कपूर ने अपने से 10 साल उम्र में बड़े मशहूर अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। सैफ और करीना का एक बेटा भी है जिसका नाम तैमूर है।

8. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

इस लिस्ट में आठवे स्थान पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का आता है। अनुष्का शर्मा (Bollywood Most Beautiful Actresses) सबसे खूबसूरत भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। अनुष्का की शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज, बैंगलोर से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुवात शाहरुक खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फ़िल्म से की थी। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। अनुष्काद अब तक कई फिल्मोंर में काम कर चुकी हैं। उनकी प्रमुख फिल्में  पीके, जब तक है जान, एनएच 10, सुल्तांन, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं। हाल ही में अनुष्का ने लिप सर्जरी की है जिसे लेकर ये काफी चर्चा में भी रही हैं। अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्ता्न विराट कोहली से शादी की है। अनुष्का और विराट की एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है।

9. कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

इस लिस्ट में नावें स्थान पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का आता है। कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ था। कंगना रनौत को तीन बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और चार बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। कंगना रनौत को पांच बार फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्‍ट में जगह मिल चुकी है। साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘क्वीन’ में उनके ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए उन्हें बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाने लगा। कंगना को साल 2019 का, उनकी फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 67वा राष्ट्रिय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

10. तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)

इस लिस्ट में दसवें स्थान पर तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का आता है। तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989, मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने साल 2005 में हिंदी फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से डेब्यू किया था और उसी साल तेलुगु फिल्म श्री से भी डेब्यू किया। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में फ़िल्मी दुनिया में कदम रख दिया था और उसके अगले साल 2006 में तमिल फिल्म केडी से डेब्यू किया। तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। तमन्ना भाटिया की बेस्ट फिल्में बाहुबली, बाहुबली 2, एंटरटनमेंट, हिम्मातवाला आदि हैं।

Tamannaah Bhatia hot photo
Image Source : Instagram

तो अब आप जान गए होंगे की Bollywood Most Beautiful Actresses कौन सी है 2023 में? हमने आपके साथ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियां की TOP 10 की लिस्ट साझा की है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।