Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

 जिसे प्रियंका ने बताई थी महात्मा गांधी की विरासत उसे योगी के आधा दर्जन बुल्डोजर ने शनिवार को 20 मकानों को ध्वस्त कर दिया

13 एकड़ में फैले परिसर में 80 मकानों पर आई शामत‚20 हो गये ध्वस्त

खबरी पोस्ट नेंशनल न्यूज नेटवर्क

वाराणसी । वाराणसी के सर्व सेवा संघ परिसर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यहां 6 बुलडोजर ने शाम 5 बजे तक 20 बिल्डिंग को गिरा दिया। इस दौरान सर्व सेवा संघ परिसर में हंगामा भी हुआ। संघ कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। विरोध करने के लिए महिलाएं भी पहुंची। वो रोती हुई दिखीं, लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। परिसर में पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। 13 एकड़ में फैले परिसर में करीब 80 मकान बने हुए हैं। इनमें रहने के लिए मकान और ऑफिस हैं। उन्हें एक-एक करके गिराया जा रहा है।

गांधी-विनोबा भावे की विरासत बचाने के लिए इमोशनल अपील भी नही आ रही काम

सर्व सेवा संघ और कई दलों के लोग राजघाट स्थित परिसर के पास आज सुबह में पहुंचे थे। पदाधिकारियों ने अपील करते हुए कहा, देशभर के लोग एक अंतिम प्रयास करें, गांधी-विनोबा भावे की विरासत बचाने के लिए यहां पर पहुंचे।

इस बिल्डिंग को बचाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने आवाज उठाई। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन आज इन बिल्डिंग्स को ढहा रहा है।

गांधी, जेपी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों की विरासत से जुड़े सर्व सेवा संघ पर बुल्डोजर चलना शर्मनाक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सर्व सेवा संघ के परिसर में हुए ध्वस्तीकरण के विरोध में ट्वीट किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गांधी, जेपी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों की विरासत से जुड़े सर्व सेवा संघ पर बुल्डोजर चलना शर्मनाक है।

कांग्रेस ने की भर्त्सना

गांधी की विरासत को हड़पने और नष्ट करने के प्रयास पहले गुजरात के साबरमती आश्रम और वर्धा के गांधीग्राम में हो चुके हैं। अब वाराणसी के सर्व सेवा संघ को हड़प कर पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं। भाजपा अब बेशर्मी की सारी हदें पार कर रही है।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow