WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
WhatsApp-Image-2024-02-25-at-08.22.10
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.39
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.40
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
previous arrow
next arrow

पूरे देश में जश्न का माहौल‚चकिया में सिल्वरवेल्स‚मवइयां में राईजिंग सन वर्ल्ड व सिकन्दरपुर में एस आर वी एस डोड़ापुर में दि्वेदी पब्लिक स्कूल के स्टुडेंटों ने देखा सीधा प्रसारण‚ बने लैंडिंग के साक्षी

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया‚चंदौली। चंद्रयान-3 ने मंगलवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं।

WhatsApp Image 2024-03-20 at 13.26.47
WhatsApp Image 2024-03-20 at 13.26.47
jpeg-optimizer_WhatsApp Image 2024-04-04 at 13.22.11
jpeg-optimizer_WhatsApp Image 2024-04-04 at 13.22.11
PlayPause
previous arrow
next arrow

सभी कान्वेंट के स्कूलों में किया गया नियत समय पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण

CM योगी आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश के सभी विद्यालयों को खोलकर चंद्रयान-3 के लैंडिंग का प्रसारण को छात्रों को दिखाने का निर्देश दिया था। जिसपर सीधा ब्लाडकास्ट दिखलाया गया।

अभूतपूर्व ऐतिहासिक दिन जब भारत ने रचा इतिहास– प्रभात जायसवाल

जिसके क्रम में चकिया नगर स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में शाम 5:00 बजे विद्यालय को खोलकर चंद्रयान-3 के गौरवपूर्ण लैंडिंग प्रसारण का कार्यक्रम प्रसारित किया गया । सफल लैंडिंग होने पर छात्रों ने ताली बजाकर भारत द्वारा पूरे विश्व में रचे गये इस अभूतपूर्व इतिहास का स्वागत किया।सभी विद्यालय के छात्रों ने हर्ष ध्वनि से भारत माता की जय व बन्देमातरम का उद्घोष किया। इस दौरान सिल्वर वेल्स स्कूल के डायरेक्टर प्रभात जायसवाल ने कहा कि आज अभूतपूर्व ऐतिहासिक दिन है। जब भारत ने इतिहास रच दिया। अपने वैज्ञानिकों की बदौलत। सभी छात्र बडे़ सौभाग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं।

भारत का यह इतिहास रहेगा सदियाें तक याद –भाजपा महिला जिलाध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व स्कूल के सेक्रेटरी सुषमा जायसवाल ने कहा कि भारत ने आज जो इतिहास रचा है। वह सदियों तक याद किया जाएगा। अमेरिका ,रूस व चीन के बाद भारत ने यह बुलंदी अपने वैज्ञानिकों की बदौलत हासिल किया है। इस दौरान प्रिंसिपल अनुपमा अग्रवाल, एवं सभी अध्यापक अध्यापिका व छात्र छात्राए उपस्थित रहें ।

मोदी जी के मंत्र ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ को चरितार्थ कर रहा देश – श्याम जी सिंह

वही SRVS के सहायक प्रबंध निदेशक श्याम जी सिंह ने कहा कि भारत ने यह सिध्द कर दिया है कि आज भी पूरे विश्व में सबसे अधिक वैज्ञानिक भारत के ही है। और भारत इन सबसे सर्वोपरी है वही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के कथन को जो उन्होने भारत के लिए कहा है कि ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसको चरितार्थ करने के लिए हम सभी अपने सी एम के निर्देश पर अपने –अपने विद्यालयों को नियत समय पर चंद्रयान -3 के सजीव प्रसारण के साक्षी बने। इसके लिए उन्होने पूरे वैज्ञानिकों का आभार जताया।

पूरे देश के साथ ही राइजिंग सन वर्ल्ड के छात्र भी रहे साक्षी –रूस्तम परवीन

वही राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवईया की डायरेक्टर रूस्तम परवीन ने कहा कि हमारे बच्चों ने भी इसकी लैडिंग को देखा व साक्षी बने । जहा पूरा विश्व व देश साक्षी रहा वही हमारा विद्यालय परिवार भी रहा। जिसके लिए देश के वैज्ञानिकों को कोटिशः बधाई।

आज के जश्न में डूबा डालिम्स सनबीम चकिया– डा विवेक प्रताप सिंह

वही डालिम्स सनवीम के डायरेक्टर डा० विवेक प्रताप सिंह ने भी अपने विद्यालय के छात्रों व स्टाप के साथ इस जश्न को मनाया। उनका कहना था कि वाकई में जो आज यह काम हुआ है उसकी जितनी भी तारीफ की जाय कम है।

द्विवेदी पब्लिक स्कूल के साथ ही नगर में गाँधी पार्क पर फूटे पटाखे बंटी मिठाईयां

इस सबसे इतर द्विवेदी पब्लिक स्कूल में भी सीधा प्रसारण दिखलाया गया। वही चकिया के गाँधी पार्क के मैदान में भाजपाजनों ने जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नौगढ में चन्द्रयान 3 चन्द्रमा की दक्षिणी ध्रुव सतह पर सफलतापूर्ण लैडिंग का मना जश्न

वही दूसरी तरफ नौगढ में चन्द्रयान 3 चन्द्रमा की दक्षिणी ध्रुव सतह पर सफलतापूर्ण लैडिंग होने से हर्षोहर्षित कस्बावासियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरी के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लेकर
भारत माता की जय के उद्घोष के बीच आतिशबाजी कर देश के सभी अजेय वैज्ञानिकों को बधाई दिया। इसके साथ ही खबरी न्यूज की टीम ने इस महान उपलब्धि पर खुशियां सेलिबे्ट की और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। आदर्श जन चेतना समिति के संरक्षक और सनातन धर्म के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ परशुराम राम सिंह ने देश को प्रधानमंत्री को इस कार्य के लिए कोटिशः बधाई दिया और कहा कि यह उन्ही के कारण सम्भव हुआ। और इसके साथ ही हमारे सारे वैज्ञानिक बधाई के पात्र है।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow