[smartslider3 slider=”7″]

भारत मां का लगाया जयकारा‚चलायेगी स्वच्छता अभियान

महिला सशक्तिकरण का संदेश देने शिलांग से निकली 50 CRPF महिला जवानों की बाइक रैली शनिवार को चकिया से सटे SRVS ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन सिकन्दरपुर में पहुची। जहाँ पर इन्स्टीट्यूशन के एम डी छत्रबली सिंह ‚सहायक प्रबंध निदेशक श्याम जी सिंह सी बी एस ई के प्रधानाचार्य मनीष खन्ना‚ सचिव आनन्द प्रताप सिंह एवं समस्त अध्यापकों व छात्र –छात्राओं द्वारा महिला जवानों का जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया।

25 बाइकों पर सवार 50 महिला जवान 40 जिलों से गुजरती हुए चकिया CRPF ग्रुप सेन्टर पहुॅची

बता दे कि सी आर पी एफ की महिला जवान मिशन यशस्विनी के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। सी आर पी एफ महिला जवानों का यह जत्था 25 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 40 जिलों से गुजरती हुई चकिया पहुॅची इस दौरान इस जत्थे ने 3291 किलोंमीटर का सफर तय करते हुए 31 अक्टूबर को यह जत्था लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म स्थान एकता नगर गुजरात में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस में सम्मिलित होगा।

15 को CRPF ग्रुप सेन्टर चकिया में आयोंजित किया जायेगा फ्लैग आफ प्रोग्राम

वही बता दे कि सी आर पी एफ ग्रुप सेन्टर चकिया में सबसे पहले इनका स्वागत कैलाश आचार्य विधायक ‚डी आई जी राकेश कुमार‚कमांडेन्ट श्याम सुन्दर व डिप्टी कमांडेन्ट विनम्मा जोसफ द्वारा महिला वाइकर्स दल का स्वागत किया गया। वही डी आई जी राकेश कुमार ने बताया कि महिला बाइकर्स दल द्वारा ग्रुप सेन्ट में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसके साथ ही 15 अक्टूबर को ग्रुप केन्द्र में फ्लैग आँफ प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।

[smartslider3 slider=”4″]