[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली।भारत ने श्रीलंका को करारी शिकस्त देते हुए सीरीज जीता। श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित 13-से-17अक्टूबर 2023 तक इन्डो -श्रीलंका सीरीज में भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया। भारत ने सीरीज को जीता जिसमें चन्दौली कि बिटिया आयुषी सिंह का बेहतरीन क्षेत्ररक्षण रहा चन्दौली जिले कि पहली अन्तराष्टीय महिला टेनिस बाल क्रिकेटर है जिसने भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिसके कारण भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया । आयुषी सिंह ने अपने देश के साथ ही अपने माता -पिता का नाम रौशन किया। बता दे कि आयुषी सिंह ने यह श्रेय अपने माता अर्चना सिंह पिता सुनील सिंह को दिया।

आयुषी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर चुकी है नाम रोशन

आयुषी सिंह ने इससे पहले आगरा में उत्तर प्रदेश महिला टेनिस बाल किकेट टीम कि अंडर 19 टीम स्वर्ण पदक विजेता टीम की हिसा रही । नागपुर में सिनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश स्वर्ण पदक विजेता टीम की हिसा रही ‚जम्मू में सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश स्वर्ण पदक विजेता टीम कि हिसा रहीं।
इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विधायक मनीष जायसवाल व संघ के जनरल सेके्टरी इमरान अहमद लारी ने बधाई दिया है।

[smartslider3 slider=”4″]