त्रिनाथ पांडेय की रिर्पोट

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया‚चंदौली। गुरूवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा द्विवेदी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूरे देश में एक साथ सम्मेलन करके भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में एकजुटता का संदेश दिया।

Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंत्री ने नवमतदाताओंं को वर्चुअली किया संबोधित

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने नवमतदाताओंं को वर्चुअली संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहले बार बने मतदाता सम्मिलित हुए और सत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

देश में बुजुर्गो का अनुभव और युवाओं की ताक़त दे रही देश को नया रूप – अभिमन्यु सिंह

मुख्य अतिथि पूर्व ज़िलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ताक़त देश को नया रूप दे रही है। राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर लक्ष्यद्वीप पर्यटन, चन्द्रयान, आदित्य मिसाइल तक आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में काम कर रहा है। चाँद और मंगल पर जीवन ढूँढना हो या देश में विकास की संभावना चारों तरफ़ भारत विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ा रहा है।

विकसित भारत 2047 युवाओं के परिश्रम और प्रयास से ही संभव – विधानसभा संयोजक प्रतीक पाण्डेय

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक प्रतीक पाण्डेय ने कहा कि अभी हाल में जो भी आविष्कार हो रहा है उसमें युवा ही प्रमुखता के साथ आगे आ रहा है। दुनिया में धनी लोंगो में युवा ही सबसे आगे हैं। युवा आज मोदी जी और योगी जी के रास्ते पर चलकर देश में पंचप्रण की स्थापना के लिए लगा हुआ है। विकसित भारत 2047 युवाओं के परिश्रम और प्रयास से ही संभव है।

इनकी रही गरिमामई उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमाशंकर सिंह जी(जिला महामंत्री भाजपा),प्रदीप मौर्य जी (जिला उपाध्यक्ष भाजपा),अभिषेक मिश्रा जी(जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा),रिंकू विश्वकर्मा (मंडल अध्यक्ष भाजपा),रौशन द्विवेदी प्रबंधक द्विवेदी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,कैलाश जायसवाल जी,अरविंद द्विवेदी जी,अजय तिवारी जी,विपिन सिंह ‘लल्ला'(कार्यक्रम संयोजक),दीपक चौहान(मंडल मंत्री युवा मोर्चा),विजय वर्मा ( सभासद),आलोक साहू,मनोज जायसवाल,राजू चौहान,अनुज पाण्डेय,शिवम पाठक,रिक्की शर्मा , सुनील चौहान ,प्रदुम चौहान ,राज पांडे सहित सैकड़ों नवमतदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक पाण्डेय जी एवं धन्यवाद ज्ञापन विवेकानंद तिवारी जी ने किया।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow