प्रियंका गांधी आज बनारस पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे न्याय यात्रा के स्वागत के लिए चंदौली रवाना हो जाएंगी

  • 16 फ़रवरी को राहुल गांधी की जिले में आने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर की प्रेस वार्ता
  • बिहार से चंदौली में 16 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे दाखिल होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ने न्याय यात्र
  • 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी करेंगे जनसभा को संबोधित
  • सैयदराजा शहीद स्मारक पर 1942 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राहुल गांधी देंगे श्रद्धांजलि
  • वाराणसी चंदौली सीमा पर जिले के पड़ाव इलाके में राहुल गांधी करेंगे रात्रि विश्राम
  • 17 फरवरी को सुबह 8:00 बजे वाराणसी के गोलगड्डा तिराहे से आगे बढ़ेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए दिया गया है निमंत्रण – अजय राय
  • राहुल और प्रियंका और अब सोनिया के यूपी के छोड़ने के बाद यूपी में कांग्रेस किसके भरोसे चुनाव के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय ने कहा..
  • हमारे एक एक कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं रायबरेली और अमेठी सीट गांधी परिवार की सीट है – अजय राय
  • गांधी परिवार के साथ अमेठी और रायबरेली से पीढ़ियों का रिश्ता है वह रिश्ता बना रहेगा- अजय राय
  • हमारा एक एक कार्यकर्ता कल 16 फरवरी को बब्बर शेर की तरह दिखाई देगा जो राहुल जी ने कहा है – अजय राय

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

कांग्रेस की न्याय यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

पीडीडीयू नगर‚ चन्दौली। मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक काली महाल चौराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में शुक्रवार दोपहर 03:00 बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी बिहार राज्य भ्रमण करते हुए उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली प्रवेश कर रहे हैं। शुक्रवार को मुगलसराय बाजार में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी पर चर्चा कर स्वागत करने हेतु कांग्रेसजनो को जिम्मेदारी सौपी गई।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गाँधी हक से बंचित लोगों की आवाज कर रहे बुलंद – राम जी गुप्ता

बैठक में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देश के सुनहरे और सशक्त भविष्य के लिए यात्रा में हर वर्ग अपनी-अपनी भागीदारी निभाएंगे। भाजपा सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में गरीब व अमीर के बीच की खाई को बढ़ाने का काम किया गया है। इस अन्याय से त्रस्त लोगों की पीड़ा को राहुल गांधी समझते हैं और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मजबूती से उन लोगों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। सभी को मिले न्याय का हक वंचित नहीं रहे कोई वर्ग। हम-सब देशवासी मिलकर साथ चलेंगे ,और अन्याय को अब नहीं सहेंगे।

बनारस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस नेता जनसंपर्क करके आम जनता को इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

वाराणसी में रोडशो करेंगे राहुल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी वाराणसी में गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेरश्वर गंज, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वे भदोही रवाना हो जाएंगे। यात्रा अमेठी, लखनऊ, बरेली, आगरा होते हुए राजस्थान जाएगी।

युवा,नारी,भागीदारी,किसान, श्रमिक न्याय के 5 स्तंभ

युवा,नारी,भागीदारी,किसान, श्रमिक न्याय के 5 स्तंभ हैं हमारी ताक़त,यह संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। बैठक में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता,आनंद शुक्ल,बृजेश गुप्ता,दशरथ चौहान,कमरुल बारी,विजय कुमार गुप्ता,संजय मिश्रा,राकेश सिंह,दिनेश चन्द्रा,डा• जीके पांडेय,शाहिद तौसिफ,तारिक अब्बास, ट्रिजा एलियट,मृत्युंजय शर्मा,अनवर सादात,हम्मीर शाह जायसवाल, फैयाज अंसारी, ऊषा यादव,दिपक गुप्ता,अनील कुमार, रमेश सिंह रामा,राजेश पासवान,दिलिप राम,अलियार गुप्ता आदि प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन कमरुलवारी ने किया।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow