WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
previous arrow
next arrow

यूपी में 80 में कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। अन्य सीट पर सपा वा अन्य दल के लोग लड़ेंगे

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज

लखनऊ। सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का Suspence आखिरकार खत्म हो गया। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक साथ प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी घोषणा की। लखनऊ में इसकी घोषणा हुई। यूपी की 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें सपा या अन्य सहयोगी दलों के हिस्से आएंगी। सपा अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवाद घोषित कर चुकी है। सीटों का यह बंटवारा मप्र में भी लागू होगा। मप्र की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने यह सीट सपा के लिए छोड़ दी है। 

देखें कौन – कौन सीटें मिलीं कांग्रेस को 
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।

अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
Suspence को खत्म करते हुए सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

देश को बचाने के लिए गठबंधन
देश को बचाने सावधान को सुरक्षित रखने के लिए यूपी में गठबंधन हुआ है। सपा और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ेगी। 80 सीट के लिए कमेटी बनी। फिर तय हुआ कि भाजपा रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। यूपी में 80 में कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। अन्य सीट पर सपा वा अन्य दल के लोग लड़ेंगे। 

यूपी से ही 2024 में भाजपा सत्ता से जाएगी

पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी से भारत को बचाने का संदेश जा रहा है। यूपी से ही 2024 में भाजपा सत्ता से जाएगी। किसान सड़क पर है। भाजपा के अन्याय के शिकार लोगों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का अपना साकार होगा।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow