Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए वर्तमान सरकार में अनेक योजनाएं चलाई गई है। नारी शक्ति वंदन अभियान से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।उक्त् बातें चंदौली सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने चंदौली में पार्टी कार्यालय पर आयोजित नारी शक्ति वंदन व एन जी ओ के कार्यक्रम के दौरान कहीं।


डॉ. पांडेय ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेक कार्य किए हैं। सामाजिक संस्थाओं को भी महिलाओं के उत्थान के लिए सहायता दी जा रही है।उन्होने कहा कि हमारे पी एम महिलाओं के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास करते रहे है।

भाजपा ने महिलाओं को बोझ नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक माना –काशीनाथ सिंह

जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष् बनने के बाद पहली बार सांसद जी पार्टी कार्यालय में आये है जिससे हम सभी काफी अविभूत है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर सेक्टर में बढ़ावा दिया है। भाजपा ने महिलाओं को बोझ नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक माना है। उन्हें स्वाभिमान के साथ जीने का मौका दिया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह एड0‚ किसान प्रकाेष्ठ के जिलासंयोजक अभिषेक मिश्रा‚चकिया ब्लाक प्रमुख शम्भूनाथ यादव‚ मंडल अध्यक्ष अजय ‚ राघवेन्द्र सिंह ‚सूजी जायसवाल, जितेन्द्र पांडेय, शिव शंकर पटेल, शिवराज सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, किरण शर्मा, सुषमा गिरी, पूजा यादव, रीना तिवारी, प्रियंका तिवारी आदि उपस्थित रहे।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow