25 मार्च को साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन होली भी है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए होली के त्योहार पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा

WhatsApp Image 2024-03-20 at 13.26.47
WhatsApp Image 2024-03-20 at 13.26.47
jpeg-optimizer_WhatsApp Image 2024-04-04 at 13.22.11
jpeg-optimizer_WhatsApp Image 2024-04-04 at 13.22.11
PlayPause
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

धर्म कर्म डेस्क

2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने जा रहा है। इसी दिन होली का त्यौहार भी मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। ग्रहण में किए गए कोई भी कार्य शुभ नहीं होता है। कहते हैं कि ग्रहण के दौरान कई तरह की नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है, जिसका असर हर पूरे ब्रह्मांड पर पड़ता है। तो इस बार होली ग्रहण के साए में मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि होली के दिन चंद्र ग्रहण किस समय लगेगा और इसका प्रभाव क्या रहेगा। 

WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
WhatsApp-Image-2024-02-25-at-08.22.10
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.39
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.40
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
previous arrow
next arrow

होली पर लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण

हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 25 मार्च 2024 को पड़ रही है। बता दें कि इसी दिन सुबह 10 बजकर 23 से चंद्र ग्रहण भी शुरू होगा, जो कि 25 मार्च को दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस साल ग्रहण के साए में ही होली का त्यौहार मनाया जाएगा। 

क्या होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा?

आपको बता दें कि साल का पहला  चन्द्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल नहीं होने की वजह से होली के त्यौहार पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। तो चंद्र ग्रहण लगने के बाद भी होली के दिन पूजा आदि की जा सकती है। बिना किसी परेशानी के होली का त्यौहार भी मनाया जा सकता है। 

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मिथुन, सिंह. कन्या, वृश्चिक,धनु और मकर राशि के लिए चंद्र ग्रहण शुभ परिणाम लेकर आएगा। इन राशियों को चंद्र ग्रहण का विशेष फल मिल सकता सकता है। यह चंद्र ग्रहण इन भाग्यशाली राशियों की किस्मत को चमकाएगा। 

साल 2024 में कब-कब लगेगा ग्रह

  • पहला चंद्र ग्रहण – 25 मार्च 2024
  • दूसरा चंद्र ग्रहण- 18 सितंबर 2024
  • पहला सूर्य ग्रहण- 8 अप्रैल 2024
  • दूसरा सूर्य ग्रहण- 2 अक्टूबर 2024

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण इन देशों में दिखाई देगा- यूरोप,जापान, उत्तर-पूर्व एशिया, फ्रांस, हॉलैंड, स्विट्जरलैंडस बेल्जियम आयरलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से,अफ्रीका के कुछ हिस्से उत्तर, दक्षिण अमेरिका और दक्षिणी नॉर्वे में दिखाई देगा।

बालारिष्ट दोष पर होगा ग्रहण

Chandra Grahan 2024 : ज्योतिष दिनेश दास ने बताया कि इस ग्रहण के दौरान अशुभ योग बन रहा है। होली से पहले उदित होकर इस दिन शनि अपनी उग्र अवस्था में रहने वाला है। वहीं चंद्रमा केतु मिलकर बालारिष्ट दोष का निर्माण कर रहे हैं। इस योग के बनने से कई राशि राशियों पर विपरीत प्रभाव पड़ने वाला है।

चंद्र ग्रहण काल और होलिका दहन का समय

Chandra Grahan : 25 मार्च को भारतीय समय अनुसार ग्रहण काल सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा जो 3 बजकर 2 मिनट में समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण काल की कुल अवधि 4 घंटे 39 मिनट की होगी। भारत में इसके दिखाई नहीं देने की वजह से सभी मंदिर खुले रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठान के लिये किसी प्रकार की मनाही नहीं होगी। होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च की रात्रि 11 बजकर 15 मिनट से 25 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Khabari Post किसी भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow