WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
WhatsApp-Image-2024-02-25-at-08.22.10
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.39
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.40
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

नौगढ़‚चंदौली । आपराधिक साजिशों में संलिप्त पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा सुधीर कुमार आर्य को CO चकिया ऑशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने किया गिरफ्तार ।एस एच ओ के गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

कांस्टेबल संजय कुमार यादव व महिला के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत में 01 लाख रुपए की मांगी गई थी रिश्वत एंटी करप्सन में दर्ज हुआ था मुकदमा

चकरघट्टा थाने में तैनात रहे हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव व 01 महिला के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत में 01 लाख रुपए की मांग कर गिरफ्तार पशु तस्कर को छोड़ने का आंडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीते 06 अप्रैल को रात्रि में चकरघट्टा थाने में सी ओ आपरेशन नौगढ कृष्ण मुरारी शर्मा ने हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया था।

SP ने विवेचना की जिम्मेदारी जिम्मेदार क्षेत्राधिकारी आषुतोष त्रिपाठी को सौंपी

मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पाकर आरोपी हेड कांस्टेबल फरार हो गया था। जिसकी विवेचना की जिम्मेदारी सी ओ चकिया आषुतोष त्रिपाठी को सौंपी गई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य व आरोपी हेड कांस्टेबल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र प्रेषित कर विवेचना की जिम्मेदारी सी ओ चकिया आषुतोष त्रिपाठी को
सौंपा था। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

गोतस्करी का मामला

बताया जा रहा है कि गोतस्करी से जुड़े पुराने मामले में अवैध वसूली से जुड़े कारखास दीवान संजय यादव की सं गई थी। ऑडियो वायरल होने के बाद कारखास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। जिसके बाद वो फरार हो गया हाइकोर्ट से जमानत भी मिल गई। इस बाद भी संजय यादव चकरघट्टा थाने पर देखा गया। जब जांच आगे बढ़ी तो मामले में थाना प्रभारी की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सीओ नौगढ़ के नेतृत्व में पहुँच एसओ को हिरासत में लिया। साथ ही उसी थाने में थानाध्यक्ष सुधीर आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow

जिस थाने में थानेदार उसी में दर्ज हुआ एफ आई आर ‚हुई गिरफ्तारी

कांस्टेबिल फरार हो गया गया हाइकोर्ट जहा से उसे जमानत भी मिल गई। इसके बाद भी संजय यादव चकरघट्टा थाने पर देखा गया। जब जांच आगे बढ़ी तो मामले में थाना प्रभारी की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सीओ नौगढ़ के नेतृत्व में पहुँच एसओ को हिरासत में लिया। साथ ही उसी थाने में थानाध्यक्ष सुधीर आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। फि मामले में कार्रवाई जारी है। आरोपी दरोगा सुधीर आर्य जीआरपी मुरालसराय में भी रह चुके है। वहां भी अपने काम कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहे है।

जांचोपरान्त भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी की बढ़ोत्तरी के साथ थानाध्यक्ष गिरफ्तार

जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दर्ज मुकदमे में धारा 120 बी की बढ़ोत्तरी कर प्रभारी निरीक्षक सुधीर आर्य को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार ने बताया कि सी ओ आपरेशन नौगढ कृष्ण मुरारी शर्मा की तहरीर पर 06 अप्रैल को रात्रि में चकरघट्टा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 07 के अन्तर्गत दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच सी ओ चकिया आषुतोष त्रिपाठी को सौंपा गया था।
जांच रिपोर्ट में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य को आपराधिक साजिश में संलिप्त पाया गया है।
दर्ज मुकदमे में धारा 120 बी की बढ़ोत्तरी कर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2024-03-20 at 13.26.47
WhatsApp Image 2024-03-20 at 13.26.47
jpeg-optimizer_WhatsApp Image 2024-04-04 at 13.22.11
jpeg-optimizer_WhatsApp Image 2024-04-04 at 13.22.11
PlayPause
previous arrow
next arrow