[smartslider3 slider=”7″]

अभी अभी शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक युवक ने अपने परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। अफरा तफरी मची।

पत्नी ‚माँ‚बेटी सहित खुद को मारी गोली सभी की मौत

शनिवार की सुबह पांच बजे एक दर्दनाक घटना हुई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग ठाकुर(42) ने शनिवार भोर में अपनी पत्नी प्रियंका(40), बेटी अश्विनी (12), मां सावित्री(65) को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी उड़ा लिया। इन चारों लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

युवक नशे का आदी– सी ओ

 सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

[smartslider3 slider=”4″]