Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

15 वर्षीय लड़की अपनी नानी के यहां फरीदपुर थाने के एक गांव में आई हुई थी। गांव के ही दो युवकों ने उसके हाथ मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बेहोशी की हालत में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बांधकर छोड़ गए।

  • बेहोश होने पर ट्रॉली से बांधकर चले गए आरोपित
  • किशाेरी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

बरेली। बाग में किशाेरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने जब उसे घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश की सभी नाते रिश्तेदारी में पता किया मगर वह नहीं मिली। तभी अचानक गांव में ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बंधी हुई बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिल गई। जब उसे होश आया तो उसने आप बीती घटना बताई।

किशोरी गई थी ननिहाल ‚गाॅव के ही दो युवकों ने उसके साथ किया मुह काला

थाना क्योलड़िया के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की अपनी नानी के यहां फरीदपुर थाने के एक गांव में आई हुई थी। गांव के ही दो युवकों ने उसके हाथ मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक महिला सहित तीन के विरूध्द परिजनों नें दर्ज कराया बलात्कार का केश

परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।जनपद बरेली के थाना क्योंलड़िया के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री फरीदपुर थाने के गांव में अपनी नानी के यहां आई हुई थी। गत रात्रि समय लगभग 12:30 बजे उसकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। लड़की को रिश्तेदारी में तलाशा मगर वह कहीं नहीं मिली। लगभग 3:15 बजे उसकी पुत्री बेहोशी की हालत में ट्रॉली के नीचे बंधी पड़ी हुई मिली।

112 की सूचना पर पहुॅची पुलिस‚जिसने ट्रॉली के नीचे से निकाला

रिश्तेदारों द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किशाेरी को ट्रॉली के नीचे से निकाला गया जब उसे होश आया तो उसने बताया कि गांव की ही एक महिला ने गांव के ही अर्जुन नाम के युवक से बात कराई थी, उसने मुझे मिलने को बुलाया था। तभी वह रात में चोरी से उससे मिलने चली गई थी।

अर्जुन उसे बाग की तरफ लेकर गया वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति पहले से बैठा हुआ था। जिन्होंने उसे पकड़ कर जबरदस्ती हाथ मुंह बांधकर बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया और जब वह बेहोश हो गई तो उसे बेहोशी की हालत में आरोपी ट्रॉली के नीचे बांधकर फरार हो गए।

अस्पताल में कराया भर्ती

दुष्कर्म पीडिता किशोरी की हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। 

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow