jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
Iqra model school
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
WhatsApp Image 2025-03-04 at 14.19.24
previous arrow
next arrow
  • पति से अलग रहकर मस्जिद की साफ-सफाई करती थी मारी गई महिला, झाड़-फूंक करने वालों से था मेलजोल……
  • आगरा में मस्जिद के अंदर महिला की निर्मम हत्या, अर्द्धनग्न शव बरामद, रेप की आशंका……

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

आगरा। यूपी के आगरा में मस्जिद के अंदर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारी गई महिला एक दूसरी मस्जिद में साफ-सफाई करती थी और पति से अलग रहकर परिवार का पेट पालती थी। ताजमहल के पास स्थित लकड़हारा मस्जिद में उसका खून से लथपथ शव अर्द्धनग्न हालत में पाया गया।

शव अर्द्ध नग्न हालत में मिलने से दुष्कर्म की आशंका

शव अर्द्ध नग्न हालत में मिला। इससे दुष्कर्म की आशंका है। दोपहर में एक नमाजी के आने पर घटना का पता चला। मृतका के सिर पर भारी पत्थर पड़ा था।

पड़ताल में पुलिस की लगी चार टीमें

मस्जिद के कमरे में हत्या के बाद ताला लगाया गया था। जानकारी के अनुसार, महिला पति से अलग होकर कई साल से ताजगंज इलाके में मायके में रह रही थी। एक धर्मस्थल में सफाई का काम करती थी। वारदात को किसने और कब अंजाम दिया, इसकी पड़ताल में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस को मस्जिद में आने वाले किसी व्यक्ति पर ही हत्या का शक है।ताजमहल के पूर्वी गेट से दशहरा घाट जाने वाले रास्ते पर अति सुरक्षित जोन के पुलिस बैरियर से 100 मीटर की दूरी पर काफी पुरानी मस्जिद है। संजय कॉलोनी निवासी अली मोहम्मद इसकी देखरेख करते हैं। रविवार दोपहर 1:30 बजे अहमद बुखारी के रहने वाले आसिफ मस्जिद पहुंचे थे।

सिर पर पत्थर कमरे में खून ही खून नजर आया

उन्होंने पुलिस को बताया कि मस्जिद का लोहे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उन्हें लगा कि कोई पहले आ गया है। उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। गेट के बगल से झांककर देखा तो अंदर कमरे में पंखे चलते दिखे। वह दीवार फांदकर अंदर गए।

कमरे के गेट पर ताला लगा था। उन्होंने दरवाजे के बगल की खिड़की से देखा तो शव पड़ा था। उसके सिर पर पत्थर पड़ा था। कमरे में खून ही खून नजर आया। यह देखकर वो घबरा गए। शोर मचाते हुए बाहर आए। पास में ही विष्णु की परचून की दुकान है। उन्हें बताया। बैरियर पर जाकर पुलिस को जानकारी दी।

महिला कई साल पहले हुई थी पति से अलग


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में युवती का पर्स मिला। इसमें एक युवक का फोटो था। इसके अलावा कुछ रुपये भी थे। युवक बिल्लोचपुरा, ताजगंज का रहने वाला निकला। इस पर पुलिस उसके घर पहुंच गई। इससे मृतका की पहचान हो गई।

डाग स्क्वायड को मौके पर खंगाले जा रहे सी सी टी वी फुटेज

परिजन से पूछताछ की गई है। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया था। घटना के खुलासे के लिए चार टीम को लगाया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। नमाज के लिए आने वालों से भी पूछताछ की गई है।

4 घंटे बाद पता चला
पुलिस का कहना है कि मृतका का शरीर अकड़ गया था। फर्श पर पड़ा खून भी सूख चुका था। 1:30 बजे आसिफ आए थे। महिला जिस धर्मस्थल पर काम करती थी उससे सुबह 9:30 बजे निकली थी। ऐसे में आशंका है कि हत्या शव मिलने से 4 घंटे पहले की गई होगी।

हत्या की अनसुलझी गुत्थी ‚देखे कैसे सुलझेगी

– महिला की हत्या किसने और क्यों की
– महिला मस्जिद के अंदर कैसे पहुंच गई
– हत्यारोपी को मस्जिद की कैसे थी जानकारी
– परिवार के लोगों ने किसी का नाम नहीं बताया, क्या महिला जानती थी
– आरोपी हत्या के बाद किस रास्ते से भागा।
– 100 मीटर की दूरी पर पुलिस का बैरियर भी है। कैमरे भी लगे हैं। पुलिसकर्मियों ने हत्यारोपी को देखा या नहीं
– सीसीटीवी फुटेज में आने वाला कौन है
– महिला ने ताबीज बनवाने के लिए युवक का फोटो लिया था। ताबीज किससे बनवाती थी
– मस्जिद के बगल मजार परिसर में कई पत्थर पड़े थे, आशंका है यहीं से पत्थर लाकर हत्या की गई।