चकिया में स्वागत समारोह में बोले नव निर्वाचित सांसद छोटेलाल खरवार

Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया,चंदौली। सोनभद्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार का सांसद होने के बाद नगर के प्रथम आगमन जोरदार किया गया स्वागत। रविवार  को आदित्य पुस्तकालाय के प्रांगण में समाजवादी इंडिया गठबंधन के सांसद छोटेलाल खरवार का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर एक-एक कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  जिसका संचालन विधानसभा महासचिव मुश्ताक अहमद  ने किया।

इंडिया  गठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस की मेहनत ही हमे इस मुकाम तक पहुंचाने का काम किया – सांसद

नवनिर्वाचित सांसद ने अपने सम्बोधन में  कहा कि  इंडिया गठबंधन के एक-एक कार्यकर्ता एवं आम जनता के संघर्ष के कारण आज जनपद सोनभद्र से इंडिया गठबंधन का सांसद  निर्वाचित हुआ हू। आप का बेटा आप का भाई पाचों विधानसभा में चुनाव नही जीता है आप ने चुनाव जीता है।  कहा कि इंडिया गठबंधन एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की देन है। विधानसभा चकिया के कोने-कोने से आए एक एक कार्यकर्ताओं का हम आभार व्यक्त करते हैं। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि इंडिया  गठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस की मेहनत ही हमे इस मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है इसलिए हम इंडिया गठबंधन एवं आम जनमानस का आभार प्रकट करता हूं और हम यह संकल्प लेता हूं कि इंडिया गठबंधन के एक-एक कार्यकर्ताओं के हित की लड़ाई संसद तक उठाने का काम करेंगे और हमेशा उनके दुख दर्द में शामिल होंगे।

2027 में बनायेंगे सरकार – पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एड०

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कांगेस के नेता विजई तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार हमारा गठबंधन चुनाव जीता है उसी प्रकार से हम इसे आगे भी ले जायेगे। हमने यह आभास दिला दिया कि संगठन में शक्ति है। इंडिया गठबंधन के सभी पदाधिकारियो ने अपने –अपने विचार ब्यक्त किया। वही पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एड० ने कहा कि हमे 2027 में प्रदेश में अवश्य सरकार बनानी है।

इनकी रही मौजूदगी और इन्होने किया सम्बोधन

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक  पूनम सोनकर‚ जितेन्द्र कुमार एडवोकेट ‚सुधाकर कुश्वाहा ‚ विजई तिवारी‚ दशरथ सोनकर‚ रवि प्रकाश चौबे‚ विधानसभा अध्यक्ष प्रभूनारायण यादव‚संजय पाठक‚अनिल पटेल‚गीता यादव‚विकास खरवार‚क्षमा पाठक ‚सुदामा यादव सहित कई लोग रहे। कार्यक्रम में बहुत सारे इंडिया गठबंधन के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष प्रभूनारायण यादव व सफल संचालन मुश्ताक अहमद ने किया।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow