Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

त्रिनाथ पांडेय

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया ‚चंदौली। बृहस्पतिवार को चकिया नगर में मां काली परिसर से गांधी पार्क विशाल मशाल जुलूस भाजपाइयों द्वारा निकाला गया। जिसमें मुख्य रूप से चकिया विधायक कैलाश खरवार , भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप मौर्या, चकिया मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह , चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे , डॉ कुंदन गोंड सहित अन्य कार्यकर्ता भारत माता की जय ,शहीदों की जय जैसे नारे लगाते हुए नगर में आगे बढ रहे थे।

कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण –विधायक

चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने बताया हर साल 26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है – 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर जीत। यह दिन देश की संप्रभुता की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करता है

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, विजय विश्वकर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष दीपक चौहान, सारांश केसरी आशीष पाठक ,हिमांशु कश्यप, विपिन सिंह लल्ला, सरदार जीत सिंह, दिनेश कसौधन ,आलोक जायसवाल,राजकिशोर गुप्ता , संजीव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow