Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

त्रिनाथ पांडेय

  • थाना चकिया पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा 49.200 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ पाँच अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।
  • पुलिस टीम द्वारा थाना चकिया के ग्राम शिकारगंज के पास से किया गया गिरफ्तारी व बरामदगी।
  • बरामद किये गये अवैध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपयें।
  • चन्दौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी व पशु तस्करी निरन्तर कार्रवाई जारी

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया‚चंदौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार को शिकारगंज राजा साहब के पोखरे के पास से 10 लाख रुपये के गांजा के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर 49 किलो गांजा की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए गेट और डिग्गी में गांजा छिपाने के लिए चैंबर बनवा रखा था। पुलिस ने तस्करों के पास मिली दो स्पार्कियो को जब्त करने के साथ ही उनसे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

तस्करी का भी निकाल रखा था नायाब तरीका‚स्कार्पियों में बनवाया अलग चैंबर

थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति हमराहियों व स्वाट टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि तस्कर गांजा की खेप लेकर कहीं भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने सटीक लोकेशन के आधार पर शिकारगंज राजा साहब के पोखने के पास घेरेबंदी कर तस्करों को धर-दबोचा। तस्करों के पास से दो स्कार्पियो में 49.200 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए स्कार्पियो में अलग चैंबर बनवा रखा था।

बरामद गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपये

सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। तस्कर उड़ीसा के राउरकेला से गांजा खरीदकर अपने घर लाते हैं। राउरकेला में एक व्यक्ति लाकर गांजा देता है। उसे अपने वाहनों में बॉक्स बनवाकर गेट व डिग्गी में रखकर उसे छिपाकर बिहार ले जाते हैं, और उसे पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर पास के बाजारों बेचते व बिचवाते हैं और जो फायदा होता है उसको हम लोग आपस में बराबर बराबर बांट लेते हैं। बताया कि उड़ीसा के गांजे की क्वालिटी अच्छी होती है। इसलिए उसकी बिक्री ज्यादा होती है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण-

  • 1.वैलिस्टर सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी मोहनिया थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार
  • 2.रोहित कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी धनैछा थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ
  • 3.मयंक कुमार सिंह पुत्र अछैवर सिंह निवासी धनैछा थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार
  • 4.विवेक किरकेटा पुत्र बिरसा किरकेटा निवासी तरगा थाना बासजोर जनपद सिमडेगा झारखण्ड
  • 5.प्रह्लाद कुमार पुत्र स्व. दयाशंकर राम निवासी कुर्रा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार
khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow