• अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की वार्षिक योजना बैठक संपन्न
  • चकिया के संयोजक पुनः के.सी.श्रीवास्तव एड० और चंदौली के संयोजक घनश्याम जोशी को बनाया गया।

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

पीडीडीयू नगर‚चंदौली। नगर स्थित शुभकामना एकेडमी के परिसर में कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की वार्षिक योजना बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉक्टर सुनील सिंह कुशवाहा रहे।

युवा कलाकारों के साथ मातृशक्ति को भी संस्था में लगातार जोड़ने का किया जा रहा कार्य

संस्था द्वारा जनपद में लगातार कला एवं साहित्य से जुड़े कार्यक्रम किये जा रहे हैं युवा कलाकारों को प्रोत्साहित कर विभिन्न विधाओं में पारंगत किया जा रहा है युवा कलाकारों के साथ मातृशक्ति को भी संस्था में लगातार जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

पुरानी कार्यकारिणी को किया गया भंग ‚नई कार्यकारिणी का किया गठन

अध्यक्ष सतीश जिंदल द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ सुनील सिंह कुशवाहा ने सर्वसम्मति से सतीश जिंदल को दूसरी बार चंदौली का जिला अध्यक्ष घोषित किया। जिसका सभी सदस्यों ने ओम के उच्चारण के साथ समर्थन किया।

नई कार्यकारिणी में ये है पदाधिकारी

प्रांतीय पर्यवेक्षक के दिशा निर्देश में संस्कार भारती के पहले जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल को बनाये जाने के बाद जिलाध्यक्ष सतीश जिन्दल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया । जिसमें मार्गदर्शन मण्डल में ओपी जिंदल, आनंद तोदी, विजय गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर भास्कर पांडे, डॉ मनोज सिंह,महामंत्री डॉक्टर सुरेश अकेला, कोषाध्यक्ष संजय राय प्रमुख रहे।वही चकिया तहसील के संयोजक के रूप में के सी श्रीवास्तव एड० को व चंदौली के संयोजक घनश्याम जोशी को बनाया गया।

संस्कार भारती कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था– पर्यवेक्षक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉक्टर सुनील सिंह कुशवाहा ने कहा कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था है समाज में विभिन्न कलाओं से जुड़े कलाकारों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देकर उनकी कला प्रतिभा में निखार लाने का कार्य करती है जनमानस में अपनी संस्कृति के प्रति अपनत्व जागृत हो, इसके लिए संस्कार भारती द्वारा नाट्य प्रतियोगिता, कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक, रंगोली, मेहंदी,चित्रकला, काव्य यात्रा,कवि सम्मेलन अनेक विधाओं के कार्यक्रम किए जाते हैं संगठन और समाज को उपयोगी बनाने के लिए विभिन्न विधाओं से पारंगत कलाकारों को प्रमुख स्थान देकर संस्कृति को आत्मसात करने की जरूरत है। और अंत में प्रत्येक तहसील में मासिक बैठक का भी आयोजन होना चाहिए इसपर भी विशेष ध्यान दिया। विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। और अंत मे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

इनकी रही गरिमामई उपस्थिति

इस अवसर पर ओपी जिंदल, संजय राय, डॉक्टर मनोज सिंह, हेमंत सिंह, सुधीर पांडे ,सुधीर भास्कर पांडे,अनिता कुशवाहा, , राकेश व्यास, दिलीप कुमार मौर्य,ज्ञान प्रकाश सिंह,नरेंद्र पाल सिंह अनिल द्विवेदी‚अरोड़ा, प्रीति श्रीवास्तव,नर्मदा मिश्रा‚ आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेश अकेला और अध्यक्षता सतीश जिंदल ने की।

WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
previous arrow
next arrow