Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

प्रो० नागेन्द्र सिंह
नई दिल्ली। विश्व मगही परिषद्, नई दिल्ली के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय मगही चौपाल का 113वाँ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मगही साहित्य में पावस विषय पर आधारित होगा और इसका आयोजन 04 अगस्त, रविवार को सायंकाल छह बजे से होगा।

कार्यक्रम में देश-विदेश से दो दर्जन से अधिक मगही प्रेमी लेंगे भाग

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी और मगही के प्रसिद्ध साहित्यकार लालमणि विक्रांत करेंगे, जो शेखपुरा के निवासी हैं। मंच संचालन, तकनीकी सहयोग और आगत अतिथियों का स्वागत अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ. नागेंद्र नारायण द्वारा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में नवादा जिले के हिंदी और मगही के प्रसिद्ध साहित्यकार राम रतन प्रसाद सिंह रत्नाकर जी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से दो दर्जन से अधिक विश्व मगही परिषद्, नई दिल्ली के कार्यकारिणी सदस्य और मगही प्रेमी भाग लेंगे।

मगही साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने वालो में इनकी रही मौजूदगी

सम्मेलन में मगही के जाने-माने कवि, कवियत्री, लोकगायक, लोकगायिका, समाजसेवी, साहित्यकार और पत्रकार आदि शामिल होंगे। प्रमुख भागीदारों में डॉ. सत्यनारायण प्रसाद टंडन (धनबाद, झारखंड),पटना से लोकगायक सत्येंद्र संगीत जी, विनय विकल जी, अरुण गौतम जी, लोकगायिका स्वेत प्रीति जी, श्याम किशोर शर्मा (भारतीय किसान संघ मंत्री, पटना जिला/सह प्रांत प्रचार प्रमुख मीडिया प्रभारी), अरुण साथी जी (साहित्यकार और पत्रकार, शेखपुरा बरबीघा), व्रजेश कुमार सुमन और चुनचुन पांडेय जी, डॉ. अम्बुज कुमार (एथोपिया, अफ्रीका), डॉ. चंद्रकांत अनिल (नई दिल्ली), अतुल कुमार, संजीव कुमार मुकेश, प्रमोद कुमार (नई दिल्ली), प्रेम प्रणव काश्यप (न्यूजीलैंड), राजकुमार जी (भागलपुर), सुमंत जी (गया), कुमार कांत जी, श्रीमती कृति सागर (गया ), लोकगायिका निशा कुमारी (नवादा), महेंद्र प्रसाद जी (अरवल जिला) और अन्य मगही प्रेमी शामिल होंगे।

प्रबुद्ध विद्वानों को मगही रत्न, स्मृति सम्मान के लिए घोषणा जल्द

प्रोफेसर डॉ. नागेंद्र नारायण ने बताया कि इस बार का सम्मेलन सावन के रंग में डूबा होगा और सभी मगही प्रेमी इसमें भाग लेकर मगही साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में विश्व मगही परिषद, नई दिल्ली, मगही के प्रबुद्ध विद्वानों को मगही रत्न, स्मृति सम्मान आदि से सम्मानित करेगा जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसके अलावा, अगले रविवार को मगही के दिवंगत साहित्यकारों के तर्पण का आयोजन भी किया जाएगा।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow