Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

नौगढ़, जनपद चन्दौली।नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा नरकटी जंगल से गोवंश को पैदल हांककर वध हेतु बिहार ले जाते समय 12 राशि गोवंशो की बरामदगी के साथ शातिर 06 गौ-तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे गो तस्करों के विरूध्द सफलता

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में गोवंशों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अपराध में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम के द्वारा नरकटी जंगल से 12 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते समय 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा 03 अभियुक्त जंगल, झाडी व अन्धरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। कुल 12 राशि गोवंश में बरामदगी के साथ 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

थाना नौगढ़ पर गो तस्करों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नौगढ़ पर मु0अ0सं0 79/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्तों ने अपना अपराध कबूला

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हमलोग का एक सुसंगठित गिरोह है हम सभी लोग जनपद सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व जनपद मिर्जापुर के थाना अहरौरा व चुनार के आस पास ग्रामीण क्षेत्रो से गोवंशो को सस्ते दामो पर खरीद कर जंगल के रास्ते पैदल हांककर नरकटी जंगल गहिला बाबा के रास्ते लौवरी कला होते हुए बिहार प्रान्त ले जाकर ऊचे दामो पर बेच देते है और जो लाभ होता है आपस में बराबर बराबर बाट लेते है। यह कार्य हमलोग अपना व अपने परिवार के आर्थिक भौतिक दुनियाबी लाभ के लिये करते है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों का विवरण

  • 1.सुकालू मुसहर पुत्र स्व0 कैलाश मुसहर नि0 ग्राम मधुपुर मुसहर बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 28 वर्ष।
  • 2.महेन्द्र राम पुत्र रामजीयावन नि0 ग्राम लोहरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनबद्र उम्र 28 वर्ष।
  • 3.गुड्डू राम पुत्र मिठाई राम नि0 ग्राम लोहरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 36 वर्ष।
  • 4.राजकुमार कुमार कोल उर्फ बल्ला कोल पुत्र नन्दलाल कोल नि0 मधुपुर कोल बस्ती बजार के पास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 26 वर्ष।
  • 5.समुन्दर मुसहर पुत्र पखड़ी बनवासी नि0 ग्राम लोहरा गुलरहवा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष।
  • 6.लल्लू बनवासी पुत्र प्रभु बनवासी नि0 ग्राम लोहरा गुलरहवा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1.थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव थाना नौगढ जनपद चन्दौली
3.हे0का0 भृगुनाथ यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली
4.हे0का0 आनन्द कुमार शुक्ला थाना नौगढ जनपद चन्दौली
5.का0 विशाल यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली
6.का0 संदीप यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली
7.का0 सूरज कुमार थाना नौगढ जनपद चन्दौली
8.का0 फारूख थाना नौगढ जनपद चन्दौली

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow