Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

रामयश चौबे

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में देशभर में डॉक्टरों के प्रोटेस्ट का 11वा दिंन है।
वही आज वाराणसी की सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा लंका BHU गेट से अस्सी तक एक शांति प्रदर्शन किया गया जिसमे मृतक डॉक्टर महिला को त्वरित न्याय दिलाने व महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने ले लिए सरकार से गुहार लगाई गई।

CBI ने बताया कि आरोपी संजय का किया जा रहा साइकोलॉजिकल टेस्ट

इस केश की बात करें तो सूचना के अनुसार मामले की जांच कर रही CBI ने बताया कि आरोपी संजय का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जा रहा है।
सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) से मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की 5 मेंबर्स की टीम यह टेस्ट कर रही है। इस टेस्ट से पता चल सकता है कि जघन्य अपराध को लेकर आरोपी संजय की क्या मानसिकता थी।

पूरा देश दोषियों को सजा दिलाने के लिए बेकरार

पूरा देश चाहती है की दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले।
इस रैली की अगुवाई खुशी की उड़ान संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे तथा PRJ से वंदना रघुवंशी जी ने किया।

हम महिलाएं मानव रूपी दरिंदों के बीच दिन रात रह रहे है पहचान कर पाना मुश्किल

सारिका दुबे ने महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर कहा की हम महिलाएं मानव रूपी दरिंदों के बीच दिन रात रह रहे है, जिससे उनका पहचान कर पाना बहुत मुश्किल है यदि आरोपियों को कड़ी सजा नही दी जाएगी तो ऐसे हादसे रोज होते रहेंगे।
वही वंदना रघुवंशी जी ने कहा की आज की नारी को फिर से तलवार हाथ में उठा लेना चाहिए क्यो कि सुरक्षा अब हमे स्वयं करनी पड़ेगी।
रैली में में हिमांशु गुप्ता, देवश्री सांडिल्य , विवेक कुमार, देवेश सिंह, इतिशा चतुर्वेदी, कुशाग्र मिश्र, सुषमा शुक्ला, रिचा शुक्ला, विकाश शुक्ला, गुडिया रस्तोगी , हिमानी, रौशन पटेल, सन्नी सिंह, रूबी भूमिहार, लक्ष्मी, शालिनी गोस्वामी, कुलदीप कन्नौजिया, खुशबू व अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow