सम्पूर्णक्रन्ति एक्सप्रेस से बरामद हुई लाखो की चांदी, 2 गिरफ्तारसम्पूर्णक्रन्ति एक्सप्रेस से बरामद हुई लाखो की चांदी, 2 गिरफ्तार

बैग में भरे मिले चांदी के आभूषण

डीडीयू नगर चंदौली। जनपद के डीडीयू नगर जीआरपी पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के एक कोच से भारी मात्रा में चांदी का आभूषण बरामद किया।

मौके से जवानों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की। दोनों अभियुक्तों से जीआरपी को कोई भी संतोष जनक जवाब नही मिला। तब जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना देकर जीआरपी, आगे की कार्यवाही में जुटी है। वहीं बरामद चांदी का मूल्य करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
बताया जाता है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे में अपराध की रोकथाम के लिए डीडीयू जीआरपी के जवानों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम ट्रेन नं0 12394 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में लगे स्कोर्ट टीम द्वारा चेकिंग किया जा रहा था। इस दौरान जवानों ने ट्रेन के कोच संख्या एस-5 में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा।

Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

संदेह होने पर जवानों ने उक्त दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। उन दोनों व्यक्तियों के पास एक बैग मौजूद था। जवानों ने जब उक्त बैग को खोला तो उनके होश उड़ गए। बैग, चांदी की आभूषणों से भरा था। जवानों ने दोनों व्यक्तियों से आभूषणों के बाबत कागजात मांगे। दोनों व्यक्ति कोई भी कागजात नही दिखा पाये। जिसके बाद जवानों ने कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का खुलासा करते हुए जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रामधनी और आनंद पांडेय है जो कि मिर्जापुर के रहने वाले है। अभियुक्तों के कब्जे से 15 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुआ है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दोनों व्यक्ति, चांदी संबंधित कोई भी कागजात नही दिखा पाए।

जिस कारण उन्हें गिरफ्तार कर आयकर विभाग को सूचना दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्त, आभूषणों को लेकर कानपुर से बिहार जा रहें थें, जब स्कोर्ट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया, आयकर विभाग पूछताछ में जुटी हुई है।