गोली धनंजय के दाहिने पैर पर लगी। धनंजय के साथी राहुल सिंह के शोर मचाने पर उसको भी पीटने को दौड़े, लेकिन लोगों के एकत्र होने पर भाग निकले। जानकारी करने पर आया कि धनंजय सिंह गोमतीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। धनंजय को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर इलाके में बुधवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर कार में दोस्त के साथ बैठे रिटायर्ड दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को चार-पांच लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। उसने एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात के बदमाशों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

हिस्ट्रीशीटर धनंजय सिंह को अज्ञात बदमाश गोली मार कर भाग गए। गोली पैर में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन- फानन अस्पताल में भर्ती कराया।इंस्पेक्टर ने बताया कि धनंजय विपुलखंड निवासी सेवानिवृत्त दारोगा श्रीराम सिंह के बेटे हैं। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पूछताछ में बताया कि विरामखंड निवासी दोस्त राहुल सिंह के साथ देर रात गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से दो बदमाश पहुंचे। गाड़ी का गेट खुलवाया। कुछ समझ पाते उससे पहले उनमें से एक बदमाश ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। दोस्त बाहर निकला तब तक बदमाश भाग चुके थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोली बायें पैर में लगी है। हालत खतरे से बाहर है। बताया जांच में पता चला कि धनंजय का शिंकू नाम के युवक से विवाद चल रहा है।

घायल युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का भी करता है काम

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बुधवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर कार में दोस्त के साथ बैठे रिटायर्ड दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को चार-पांच लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। उसने एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है।हालांकि अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि धनंजय पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके चलते हिस्ट्रीशीट खुली है। बताया जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगाल रही फुटेज

गोली धनंजय के दाहिने पैर में लगी। इस बीच धनंजय के साथ मौजूद दोस्त राहुल सिंह शोर मचाते हुए भागा तो आरोपियों ने उसे भी दौड़ा लिया। शोर सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल धनंजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धनंजय ने सिंकू नाम के एक युवक पर हमले का आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। साथ ही धनंजय के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow