WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

स्पोर्टस डेस्क नई दिल्ली। भारत ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में ओपन वर्ग में GOLD जीतकर इतिहास रच दिया। इस टूर्नामेंट में यह भारत का पहला GOLD है। इससे पहले भारत ने 2022 में कांस्य पदक जीता था। यह टूर्नामेंट घरेलू सरजमीं पर ही आयोजित किया गया था। वहीं, 2014 में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था।

पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी शतरंज ओलंपियाड में जीता GOLD

भारतीय महिला टीम ने बुडापेस्ट में जारी शतरंज ओलंपियाड 2024 में GOLD पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब महिलाओं ने भारत को दोहरी खुशी दी है।

भारतीय महिला टीम ने बुडापेस्ट में जारी शतरंज ओलंपियाड 2024 में GOLD पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब महिलाओं ने भारत को दोहरी खुशी दी है। महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव शामिल थीं। वहीं, अभिजीत कुंटे कप्तान हैं। ओपन वर्ग में भारतीय मिला टीम की जीत अमेरिका द्वारा कजाकिस्तान की हार पर निर्भर थी। रविवार को अमेरिका द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी को 1-1 से बराबरी पर रोकने के बाद भारत को विजेता घोषित किया गया।

भारत ने जीता पुरूष व महिला दोनो वर्ग में ऐतिहासिक GOLD

भारतीय टीम में गुकेश, प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन (कप्तान) शामिल थे। अर्जुन एरिगैसी और डी गुकेश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर रहने वाले चीन ने अमेरिका के खिलाफ दो अंक गंवाए, जिससे भारत को फायदा मिला और GOLD पदक जीतने में कामयाबी मिली। भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की थी। पिछले संस्करण के चैंपियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ होने से पहले टीम ने अपने पहले आठ मुकाबले जीते थे।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow