WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
previous arrow
next arrow

सी एम योगी ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। इसे ऑक्सीजन दोगे तो यह सुरक्षा में सेंध लगाएगी।

विकास कार्यों के बलबूते हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने का आह्वान

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली।एजेंशिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नरवाना, राई और असंध विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों के बलबूते हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने का आह्वान किया। कांग्रेस-इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी उनके निशाने पर रही। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने असंध में कहा कि कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। इसे ऑक्सीजन दोगे तो यह सुरक्षा में सेंध लगाएगी। सीएम कांग्रेस, इनेलो, आप और बसपा पर हमलावर रहे।

आजादी के तत्काल बाद राममंदिर न बनने के जिम्मेदार सेक्युलरिज्म का लबादा जोड़ने वाले दल

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में पांच सौ वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और रामलला विराजमान हो चुके हैं। 1947 में आजादी के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। वे भी राम मंदिर बना सकते थे। उस समय विवाद भी इतना नहीं था। आजादी के तत्काल बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया तो इसके जिम्मेदार सेक्युलरिज्म का लबादा जोड़ने वाले दल हैं। प्रभु राम के नाम से कांग्रेस व इनेलो को परेशानी होती थी। इनका प्रयास भारत की आस्था व महापुरुष का अपमान करना था। भाजपा ने विवाद समाप्त कराए और राम मंदिर का निर्माण कराया। 

कांग्रेस अपने पूर्वजों के नाम पर करती है विकास योजनाओं का नामकरण

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया। कांग्रेस व इनेलो परिवारवाद में मस्त हैं। यह कभी प्रभु श्रीराम-श्रीकृष्ण तो कभी आंबेडकर का अपमान करते हैं। सत्ता मिलने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार, सुरक्षा में सेंध व दंगा कराते हैं। यही कारण है कि सबसे लंबे समय तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास,  बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के नाम पर विकास योजनाओं का नामकरण करती थी।

भाजपा का कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के नारे संग सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा के लिए तत्पर

सीएम ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो को सत्ता मिली थी तो लूट धड़ल्ले से होती थी। यह लोग हिंदू मंदिरों से पैसा ले लेते थे। कोरोना में कांग्रेस व इनेलो के नेता गायब थे, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के नारे संग सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा के लिए तत्पर था। सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, मां शबरी के नाम पर रसोई घर बने तो बाबा साहेब आंबेडकर के पंच तीर्थों का निर्माण किया गया। 

कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है, हिंदुओं की नहीं

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदू मारे-काटे जा रहे हैं। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। इनके मुख से एक भी शब्द नहीं निकल रहा है। बांग्लादेश में जिन हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है,  उनमें 90 फीसदी से अधिक दलित हैं। कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है, हिंदुओं की नहीं। चुनाव में कांग्रेस,  इनेलो व निर्दलीय जाति के नाम पर आएंगे, लेकिन यह बिना पेंदी के लोटे हैं। इनका अपना कोई अस्तित्व-वजूद व विकास की विजन नहीं है। इनकी नीयत और राष्ट्र के प्रति नीति भी अच्छी नहीं है। भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया। 

कांग्रेस के नक्सलवाद उग्रवाद का भाजपा कर रही सफाया

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस-इनेलो, आम आदमी पार्टी के एजेंडे में देश, आम नागरिक, गांव, नौजवान-किसान, महिलाएं नहीं हैं। इनका एजेंडा बांटो और राज करो का संकीर्ण एजेंडा है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा-370 लगाई थी। जनसंघ ने सबसे पहले इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। पीएम मोदी ने धारा-370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। कांग्रेस का डीएनए है, जो आतंकवाद व नक्सलवाद को पनपाया है, लेकिन भाजपा उसका सफाया कर रही है। कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए, इसलिए धारा-370 नहीं हटाई। कांग्रेस क्षेत्र व भाषा के आधार पर देश का बांटने वाली पार्टी है।  

कांग्रेस के समय चीन-पाकिस्तान हमारी सीमा में घुसते थे

सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां का नौजवान सीमा पर शहीद हो गया था। देश की सुरक्षा के लिए हरियाणा का जवान जान की बाजी लगाता है। कांग्रेस के समय चीन-भारत हमारी सीमा में घुसते थे। आज उन्हें वे घुसेंगे तो पिटेंगे। भारत के बहादुर जवान पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उनके आतंकी कैंप को नष्ट करते हैं। हरियाणा में अब जाति की नहीं, विकास,  रोजगार, सुरक्षा, आवास, राशन, एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की बात होती है। सीएम ने अपील की कि विकास की बहार हो,  नायब सिंह सैनी की सरकार हो। 

हरियाणा परिवारवाद का नहीं, विकास का नया मॉडल बनकर उभरा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीसरी जनसभा में असंध विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र राणा को जिताने की अपील की। जेजेपी उम्मीदवार ने यहां सीएम योगी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा के लिंगानुपात को देखकर पता चलता है कि कांग्रेस शासन में यहां बेटी-बहनों के साथ अत्याचार होता था। 2014 से पहले सबसे खराब स्थिति हरियाणा की थी, लेकिन आज 1000 पुरुषों पर 900 महिलाएं हैं। करनाल में हरियाणा की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी खुल चुकी है। हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय भी है। हरियाणा परिवारवाद का नहीं, विकास का नया मॉडल बनकर उभरा है। 

देश के संकट के समय राहुल गांधी को नानी याद आती हैं, भारत की 140 करोड़ जनता नहीं

सीएम ने कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब कॉरिडोर बनाने के लिए कांग्रेस ने रोड़ा अटकाया था, वहां आज भी गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर हरिकीर्तन नहीं करने दिया जाता है। कांग्रेस का इतिहास तो कत्लेआम का रहा है। 1984 में सिख बंधुओं के साथ क्या हुआ, किसी से छिपा नहीं है। राहुल गांधी विदेशों में सिखों को गाली दे रहे थे। जो कांग्रेस महान गुरुओं की परंपरा का अपमान कर रही हो, जिस कांग्रेस के नेता बाहर भारत का अपमान करते हों। उस कांग्रेस से आस्था का सम्मान की उम्मीद बेमानी है। जनता ने कांग्रेस को उसके हालात पर पहुंचा दिया है। देश के संकट के समय राहुल गांधी को नानी याद आती हैं, भारत की 140 करोड़ जनता नहीं।

1984 में सिखों की हत्या के लिए कटघरे में खड़ी कांग्रेस को स्वीकार न करें

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हालात को और बिगाड़ेगा। 1984 में सिखों की हत्या के लिए कटघरे में खड़ी कांग्रेस को स्वीकार न करें। कांग्रेस अंतिम सांस गिन रही है। ऑक्सीजन दोगे तो बिसबेल फैलकर सुरक्षा में सेंध लगाएगी। कांग्रेस, बसपा, इनेलो एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। यह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इनका एक ही एजेंडा है बांटो और राज करो। हमें बंटना नहीं, बल्कि एकजुट होकर विकसित भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में नायब सिंह सैनी सरकार को लाना है।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow