दो बालिग व दो नाबालिक अब तक गिरफ्तार ₹ 2.36 लाख बरामद

Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

सरदार महेन्द्र सिंह

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

डीडीयू नगर‚चंदौली। सकलडीहा कोतवाली के फुल्ली गांव निवासी BC कर्मी सुनील से पिछले 21 सितम्बर को हुए छिनैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सकलडीहा व एसओजी की टीम ने घटना में शामिल पांच सदस्यीय टीम में से चार को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

BC कर्मी से ₹ 3.99 लाख की छिनैती में से ₹ 2.36 लाख पुलिस ने किया बरामद

पुलिस ने ₹ 3.99 लाख की छिनैती में से ₹ 2.36 लाख बरामद भी कर लिया। इसमें 1.91लाख रुपया नकद व 45 हजार खाता में जमा किया गया है। घटना को लेकर बीसी कर्मियों ने दूसरे दिन बाद ही हड़ताल कर दिया था। तब पुलिस 72 घण्टे का समय मांगी थी।

BC से लूट मामले के खुलासे के लिए लगाई गई थी स्थानीय पुलिस के सहयोग में क्राइम व सर्विलांस की टीम – पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितम्बर के शाम चार बजे सकलडीहा कोतवाली के नागनपुर के समीप लूट की घटना की जानकारी मिली। स्थलीय जांच के बाद घटना खुलासा के लिए स्थानीय पुलिस के सहयोग में क्राइम व सर्विलांस की टीम को लगाया गया था।
जब टीम ने जांच पड़ताल शुरू किया तो घटना में तीन नही बल्कि पांच लोंगो का नाम प्रकाश में आया। इसमें तीन ने घटना को अंजाम दिया। एक ने बैंक से पैसा लेकर निकलने से लेकर किस रास्ते से पीड़ित जा रहा है इसकी जानकारी दिया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों में से 04 फुल्ली गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नही है अभी तक कोई अपराधिक रिकार्ड

गिरफ्तार अभियुक्तों का कोई अपराधिक रिकार्ड अब तक पुलिस को हाथ नही लगा है। इसमें सुहेल खां पुत्र साहब अमित कुमार यादव पुत्र रामअवध व दो नाबालिक घटना के बाद से कहीं भागने के फिराक में एक स्थान पर जुटे थे।
घटना के अनावरण की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस पूछताछ शुरू की तब यह योजना एक सप्ताह पूर्व बनायी गयी थी।

पुलिस के अनुसार यह रहा घटनाक्रम ‚एस पी ने दिया 15 हजार का इनाम

21 सितम्बर को घटना को अंजाम देने के लिए सुबह से ही पांचों सदस्य अपने कार्य में लग गए थे। पीड़ित जब नोनार से पैसा लेकर निकला था इसकी जानकारी सुहेल ने अपने टीम को दी। इसके बाद दीपक यादव व दो नाबालिक एचएफ डीलक्स से मोटरसाइकिल से इसका पीछा किया। नागनपुर के पास घटना को अंजाम दिया। उस दौरान अमित यादव घटना से कुछ दूर रास्ते पर आने जाने वालों की जानकारी के लिए लगा था। पैसा छीनने के बाद 45 हजार रुपया यह खाता में जमा किये। जबकि 60-60 हजार रुपया नाबालिकों ने आपस में बांटा था। पुलिस अधीक्षक ने घटना का अनावरण करने वाली टीम को 15 हजार रुपया नकद देने का घोषणा किया।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow