[smartslider3 slider=”7″]
  • जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के उत्थान हेतु स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करने हेतु जनपद में प्रथम बार अकांक्षा समिति का गठन एवं बैठक संपन्न ।
  • जिलाधिकारी महोदय की पत्नी/पदेन अध्यक्ष प्रियंका फुंडे ने इस महत्वपूर्ण बैठक अकांक्षा की अध्यक्षता ।
  • बच्चों की शिक्षा में सुधार एवं महिला सशक्तिकरण हेतु अनेक कदम उठाने का लिया गया निर्णय।
  • आधारभूत संरचना के अभाव वाले विद्यालयों का किया जाय चिन्हांकन:अध्यक्ष महोदया।

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के उत्थान हेतु जनपद में प्रथम बार अकांक्षा समिति का गठन किया गया।जिलाधिकारी महोदय की पत्नी /पदेन अध्यक्ष प्रियंका फुंडे की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। जनपद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, व्यापक जनजागरूकता, बनवासी समाज के महिलाओं एवं बच्चो के उत्थान हेतु तथा स्वयं सहायता समूहो को प्रेरित करने एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आकांक्षा समिति का गठन जनपद में पहली बार किया गया है।

गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत संरचना के विकास के साथ किये जायेंगे विभिन्न कार्य– प्रियंका फुंडे

समिति की प्रथम बैठक में अध्यक्ष प्रियंका फुंडे द्वारा निर्देशित किया गया कि समिति समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत संरचना विकास का कार्य, स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करते हुए उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार,स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जाएगा।इसके साथ ही बालिकाओं के कन्या जन्मोत्सव,आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलवाया जाना साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सफाई सम्बन्धित कार्य कराते हुए सेनेटरी पैड वितरण भी किया जाएगा।

आधारभूत संरचना के अभाव में बच्चो का शिक्षण कार्य हो प्रभावित हो

अध्यक्ष महोदया द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार को निर्देशित किया गया कि जनपद के वैसे विद्यालयों का चिन्हाकन किया जाए जहां आधारभूत संरचना के अभाव में बच्चो का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। समिति के विभिन्न पदों यथा उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष तथा अन्य सहायक कार्मिको का चयन आगामी बैठक में किए जाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में इन – इन संस्थाओं नें किया प्रतिभाग

इस बैठक में सारिका दूबे, सचिव आकांक्षा समिति (अध्यक्ष खुशी की उड़ान), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की पत्नी श्वेता सिंह(सदस्य), सुश्री शहनाज बानो (सदस्य), मानव सेवा एवं महिला विकास संस्थान, कोमल गुप्ता (सदस्य) 7 days foundation संस्था की प्रतिनिधि, गौतमबुद्ध सेवा समिति की प्रबन्धक डॉ० अमृता सिंह (सदस्य), अमर ज्योति सेवा केन्द्र की श्रीमती रम्भा यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा अन्य विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

[smartslider3 slider=”4″]