सरदार महेन्द्र सिंह

पुलिस जुटी‚ लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नही

jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
Iqra model school
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
WhatsApp Image 2025-03-04 at 14.19.24
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

डीडीयू नगर ‚चंदौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई के समीप हाईवे पर एक अज्ञात महिला के सड़क पर अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई है। उसकी पहचान के लिए अलीनगर पुलिस जुटी हुई है। वहीं लोगों में चर्चा है कि अज्ञात महिला आधी रात को क्या कर रही थी कहीं दुर्घटना के बहाने हत्या तो नहीं,हालाकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है।

महिला अज्ञात होने के कारण लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त

बता दें कि चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो के मड़ई गांव के समय हाईवे पर बीती रात एक अज्ञात महिला की दुर्घटना में मौत होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए महिला के शिनाख्त में जुट गई।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला को देखने से मानसिक विक्षिप्त या भीखारिन भी नहीं लग रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। लोगों में चर्चा है कि कहीं इस महिला की हत्या करके तो दुर्घटना नहीं दिखाया जा रहा है, क्योंकि देर रात महिला सड़क पर क्या करने आई थी, फिर अगर आस पास की महिला होती तो उसका पता भी चल जाता। अज्ञात होने के कारण लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

प्रथम दृष्टया महिला विक्षिप्त दिखाई दे रही वाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद – सी ओ

इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि एक अज्ञात महिला की जंसो की मड़ई गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया महिला विक्षिप्त दिखाई दे रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।