अवधेश द्विवेदी

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया/चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के क्रम में चकिया नगर के वार्ड नंबर पांच में भाजपा कार्यकर्ता सुनील जायसवाल को मंडल महामंत्री संदीप गुप्ता (आशु गुप्ता) के नेतृत्व में सक्रिय सदस्य बनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी में ऐसे ही युवाओं की जरूरत

सुनील जायसवाल को फार्म भरवा कर सक्रिय सदस्य बनाया गया। मंडल महामंत्री संदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान सुनील जायसवाल के द्वारा लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया गया है। सुनील जायसवाल एक क्रियाशील सदस्य हैं जो हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े रह कर चलने के साथ साथ पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का भी कार्य किया है भारतीय जनता पार्टी में ऐसे ही युवाओं की जरूरत है जो निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्यों को पूरा करे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करे।

[smartslider3 slider=”7″]
[smartslider3 slider=”4″]