UCKNOW YOGI GOVERNMENT ने इलाहाबाद और लखनऊ खंडपीठ के 800 से अधिक GOVERNMENT LAWYERS    को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी के बाद इतने ही नये वकील रखे जायेगें।UCKNOW YOGI GOVERNMENT ने इलाहाबाद और लखनऊ खंडपीठ के 800 से अधिक GOVERNMENT LAWYERS    को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी के बाद इतने ही नये वकील रखे जायेगें।
  • हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
  • स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

मिर्जापुर । लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास फ्लाईओवर ब्रिज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया।

घार घायलों में तीन मृतक सभी 18 से 22 वर्ष के

चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मृतक की पहचान लालगंज बस्ती खजुरी के निवासी सलमान (20) पुत्र इम्तियाज, जावेद (19) पुत्र करीम और विजय (18) स्वर्गीय संतलाल के रूप में हुई। चौथा युवक साहिल (22) पुत्र आजाद गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

एक ही बाइक पर सवार से चार युवक

चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज की ओर जा रहे थे। पतुलकी गांव के पास उनकी बाइक फ्लाईओवर के सपोर्ट रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में परिजनों की चीख-पुकार सुनाई दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[smartslider3 slider=”7″]
[smartslider3 slider=”4″]