• गणतंत्र दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार
  • कहाँ पर कब लहरेगा तिरंगा देखें पूरी लिस्ट

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चन्दौली। जनपद में गणतंत्र दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया कि प्रात: 08:30 बजे समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी, ग्राम पंचायत सचिवालय भवनों एवं अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वजा रोहण, राष्ट्रीय गान तथा संविधान में उल्लेखित संकल्प का स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

9ः30 बजे होंगे जिले से लेकर तहसील तक विविध कार्यक्रम

प्रात: 09:15 बजे जनपद में समस्त शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सैन्य विधवाओं का सम्मान नगर पंचायत चंदौली स्थित सहित स्मारक पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार तहसीलों के क्षेत्र अंतर्गत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार द्वारा शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण सम्मान किया जाएगा। प्रात: 09:30 बजे पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

विद्यालयों में 10ः00 बजे होगा कार्यक्रम का आयोजन

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग एवं समस्त विद्यालयों के प्राचार्य को निर्देशित किया कि प्रात: 10:00 बजे जनपद के समस्त विद्यालयों में झंडा अभिवादन, राष्ट्रीयगान का सामूहिक गान विद्यार्थियों को संक्षेप में प्रधानाचार्य द्वारा स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाएगा एवं नाटक विचार गोष्ठी तथा निबंध-लेखन की प्रतियोगिताओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को यथासंभव आयोजित किए जाएंगे। प्रात: 10:15 बजे जिला कीड़ा अधिकारी एवं युवा कल्याण अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा दौड़ प्रतियोगिता (बालक) राजकीय पॉलिटेक्निक गेट से प्रारंभ होकर सकलडीहा मार्ग पर बर्थरा नहर तक जाना व वापस आना एवं दौड़ प्रतियोगिता (बालिका) पॉलिटेक्निक गेट से प्रारंभ होकर सकलडीहा मार्ग पर फागुईया तक जाना व वापस आना। प्रात: 10:20 बजे वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को जिलाधिकारी द्वारा फल एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

चिकित्सक जन का सम्मान तथा फैमिली प्लानिंग के कार्यक्रम का आयोजन

प्रात: 10:30 बजे जिला चिकित्सालय चंदौली में रोगियों का हालचाल जानकर फल वितरण एवं 5 आयुष्मान गोल्डन कार्ड, 5 टी०वी० मरीजों को पौष्टिक आहार, 5 आभा कार्ड वितरण कार्यक्रम एवं बच्चों को निशुल्क इलाज करने वाले चिकित्सक जन का सम्मान तथा फैमिली प्लानिंग के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रात: 11:00 बजे नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डो में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। प्रात: 12:00 बजे दिव्यांगजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हेतु जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिए।

Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow