खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

डीडीयू नगर चंदौली। बीजेपी को रविवार को नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण करने के साथ ही जिलों को फरमान जारी कर दिया गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे का पत्र प्राप्त होने के बाद जनपद स्तर पर तैयारियों को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
16 मार्च को सभी जिलों में जिलाध्यक्ष ने नाम की घोषणा की जाएगी, लखनऊ मुख्यालय से हमेशा पार्टी के जिलाध्यक्ष घोषित करके लिस्ट जारी करने की परंपरा रही है। लेकिन अब नए प्रयोग और जिस जिले का अध्यक्ष घोषित करना है वहां के सभी पदाधिकारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में ही सबके सामने जिलाध्यक्ष घोषित करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

आज जिले-जिले घोषित होंगे भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्ष – जानिएं पेच की वजह

भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा रविवार दोपहर तक हो जाएगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से एक साथ नामों की घोषणा नहीं होगी। जिले-जिले कार्यक्रम होंगे, जिनमें नामों की घोषणा होगी। कुछ पेच की वजह से लंबे समय से महानगर और जिला अध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा पा रहा था।

प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इस संबंध में किया विस्तृत आदेश जारी

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि लखनऊ गाजियाबाद, जहां जिला और महानगर कार्यालय अलग-अलग हैं, को छोड़कर सभी जिलों में दोपहर दो बजे एक बैठक होगी। लखनऊ और गाजियाबाद में दो कार्यालय होने की वजह से दो अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक होगी। मंच पर पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्रीगण रहेंगे। वर्तमान और निवर्तमान जिला अध्यक्ष भी आमंत्रित रहेंगे। डॉ. पांडेय ने स्पष्ट तौर पर आदेश दिए हैं कि मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में ही घोषणा की जाए। नए अध्यक्ष का स्वागत स्वस्थ माहौल में हो।

कौन बनेगा भाजपा का जिलाध्यक्ष। लंबे इंतजार के बाद आज इस बात का फैसला हो ही जायेगा

कौन बनेगा भाजपा का जिलाध्यक्ष। लंबे इंतजार के बाद आज इस बात का फैसला हो जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चुनाव अधिकारी एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा आज रविवार को जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। इस दौरान समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। तकरीबन दो माह पहले एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने मैनपुरी आकर जिलाध्यक्ष बनने के दावेदारों से बात की और उनके आवेदन लिए। 29 आवेदन जिलाध्यक्ष पद के लिए आए। इन आवेदनों को लेकर श्रीचंद शर्मा लखनऊ पहुंचे और आवेदकों की सूची नेतृत्व को सौंप दी। इसके बाद से ही जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई। दो बार यह सूची लखनऊ से दिल्ली भेजी गई और दिल्ली से फिर वापस लखनऊ आई। लेकिन जिलाध्यक्ष के नाम का अंतिम फैसला नहीं हो सका।

जिला स्तर पर ही जिलाध्यक्ष की घोषणा करने का फैसला

चर्चा इस बात की रही कि 2027 में होने वाले चुनाव के दृष्टिगत पार्टी के विधायक और मंत्री अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष बनाना चाहते हैं। किसी एक नाम पर एक राय नहीं बनी तो पार्टी ने जिला स्तर पर ही जिलाध्यक्ष की घोषणा करने का फैसला कर लिया। इसी के तहत आज मैनपुरी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।पार्टी नेतृत्व को नाराजगी और विरोध का अभी अंदेशा है, जिसके चलते वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और स्वस्थ वातावरण में नए अध्यक्ष के स्वागत करने की बात कही जा रही है।

सर्वेश कुशवाहा का एक बार फिर जिला अध्यक्ष बनना लगभग तय

वही अगर चंदौली की बात करें तो यहां से तीन नाम शॉर्ट लिस्टेड होकर हाई कमान तक पहुंचे थे। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय और वर्तमान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह शामिल थे। सूत्रों की माने तो सर्वेश कुशवाहा का एक बार फिर जिला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। कल होने वाली बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। सर्वेश कुशवाहा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे के करीबी माने जाते हैं।

jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
Iqra model school
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
WhatsApp Image 2025-03-04 at 14.19.24
previous arrow
next arrow