[smartslider3 slider=”2″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में दिनदहाड़े एक प्रेमी ने महिला साथी के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोग सहम गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कारपेंटर की पत्नी को भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

चांद की शादी 14 साल पहले अमरोहा नगर के मोहल्ले में रहने वाली युवती के साथ हुई थी

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद जनपद के डिलारी थानाक्षेत्र के गांव अल्लेपुर में सत्तार का परिवार रहता है। उसके 35 वर्षीय बेटे चांद की शादी 14 साल पहले अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरेशियान में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। चांद कारपेंटर का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ मोहल्ला इस्लामनगर में रहता था। जबकि उसके छह बच्चे अपने दादा और दादी के साथ अल्लेपुर गांव में ही रहते हैं। 

[smartslider3 slider=”7″]

चाँद को अपनी बेगम के आशिक का विरोध करना पडा महंगा‚कीमत जान देकर चुकानी पडी

सीओ के मुताबिक, चांद की पत्नी का मोहल्ले में रहने वाले शाहरुख के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चांद इसका विरोध करता था। जिसको लेकर चांद और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। इस मामले में चांद ने डिलारी थाने में पत्नी और उसके प्रेमी शाहरुख के खिलाफ शिकायत की थी। जबकि महिला ने अपने पति चांद के खिलाफ न्यायालय में परिवाद डाल रखा है। पिछले तीन महीने से चांद उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में मजदूरी कर रहा था। ईद पर चांद अपने गांव अल्लेपुर में माता पिता के पास गया था। लेकिन सोमवार की सुबह पत्नी ने फोन करके पति को मोहल्ला इस्लामनगर बुलाया। अभी दोनों पति-पत्नी बात कर रहे थे। तभी हाथ में छुरी लेकर शाहरुख पहुंच गया और उसने चांद पर हमला कर दिया। 

[smartslider3 slider=”4″]

चाँद को चाकू ने कर दिया था बेगम के आशिक ने बेरहमी से कत्ल

शाहरुख ने चांद की गर्दन, हाथों और कमर को बुरी तरह गोद डाला। जान बचाने के लिए जैसे ही चांद घर से बाहर भागा तो शाहरुख ने मोहल्ले के चौराहे पर पकड़कर बेरहमी से चाकू से कई बार हमला किया। घटना को देखकर मोहल्ले के लोग सहम उठे। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिर इस मामले की जांच-पड़ताल की। आनन-फानन में घायल चांद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।

चाँद की बेगम भी हुई जख्मी‚पुलिस करेगी पडताल

सीओ के मुताबिक, चांद की पत्नी भी घटना में जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक चांद के परिवार बालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस बात की पड़ताल करेगी कि आखिर महिला कैसे घायल हुई थी।