[smartslider3 slider=”7″]

अम्बुज मोदनवाल की रिर्पोट

मनचलों के परेशान करने की हालत में आत्मरक्षा जरूरी.डायल करें 1090 — गुड़िया यादव

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

शिकारगंज ‚चंदौली। शिकारगंज क्षेत्र महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं एवं लड़कियों को जागरूकता अभियान चलाकर विभिन्न गांव में जानकारियां दी गई। जिसमें ग्राम सभा बलिया खुर्द‚ नौडीहा एवं कुसही ग्राम सभा में एस आई गुड़िया यादव ने महिलाओं एवं लड़कियों को अपने सुरक्षा बचाव को लेकर बताया कि महिलाएं और लड़कियों को किसी प्रकार की मनचलों द्वारा छेड़खानी एवं किसी प्रकार का किसी के द्वारा परेशान करने की विधियां में 1090 डायल करें।
आपके सहयोग हमेशा किया जाएगा

  • (1) आपको कोई असमान जनक तरीके से व्यवहार करता है तो 1090 डायल करें
  • (2) घरेलू हिंसा होने पर1090 डाल करें आपको प्रशिक्षित महिला मनोवैज्ञानिक के माध्यम से आपको परामर्श सेवा दी जाएगी
  • (3) अगर आपको कोई फोन इंटरनेट के माध्यम से परेशान करता है तो1090 डाल करें सूचना दें आपकी पहचान गोपीनीय रखी जाएगी
  • (4), अगर सर्वजनिक स्थल पर एवं कार्य स्थल पर छेड़खानी हिंसा होती है तो 1090 सूचित करें पुलिस सहायता उपलब्ध कराएगी गुड़िया यादव ने बताया कि महिला एकल परिवार को ग्राम प्रधान द्वारा आवास शौचालय एवं अन्य प्रकार के भी सहायक होगा।
[smartslider3 slider=”4″]

महिलाओं और लड़कियों को आत्म सुरक्षा के भी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराया गया

गुड़िया यादव ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वप्रथम सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
पुरुषों के लिए भी संदेश दिया गया कि पहले मैं महिलाओं का सम्मान एवं सुरक्षा करूंगा अगर कोई महिलाओं के साथ हिंसा करता है और असम्मान पूर्वक पेश आता है तो 112 डायल प्रशासन को सूचित करूंगा ताकि महिला तक पुलिस सहायता पहुंच सके। नशा मुक्ति का भी पुरुषों को संदेश दिया गया जिससे परिवारिक हिंसा से बचा जा सके।
मौके पर शिकार गंज चौकी प्रभारी जनक सिंह एसआई गुड़िया यादव महिला पुलिस रीवा भारती खुशबू सिद्धार्थ कांस्टेबल अक्षय , सविनय सिंह ,अनुज यादव,ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा प्रवीण यादव प्रधान पति हिसामुद्दीन, अनु जायसवाल वंदना, अंजना मौर्य, आंचल रीता ,बेबी, आदि लोग मौजूद रहे।