[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

बलिया। जनपद के बेल्थरारोड नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 पन्नालाल कटरा के समीप सोमवार आधी रात गोली मारकर ससुर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि ससुर उसे इलाज के नाम पर परेशान करता था। इसलिए उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी काे न्यायालय में पेश किया और न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

दामाद मानसिक रूप से चल रहा था बीमार

उभांव थाना के बेल्थरारोड कस्बा निवासी शिक्षक मनीष सिंह का पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनीष मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। बांसडीह निवासी चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह मनीष को इलाज कराने के लिए मंगलवार को लखनऊ ले जाने के लिए आए थे।

दामाद के पैर में भी लगी थी गोली

खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे। अचानक आधी रात के समय मनीष अपनी पिस्टल खोजने लगा। न मिलने पर पत्नी से विवाद करने लगा। गुस्से में पत्नी ने कमरे में रखी पिस्टल दे दी। मनीष ने ससुर शत्रुघ्न सिंह के पेट और सीने में दो गोली मार दी। छीनाझपटी में तीसरी गोली मनीष के पैर में लगी। अस्पताल ले जाते समय शत्रुघ्न की मौत हो गई। 

पुत्री की तहरीर पर FIR दर्ज

पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की थी। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मनीष सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। अभियुक्त ने बताया कि मैंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गुस्से में अपने चचेरे ससुर को गोली मार दी थी।

[smartslider3 slider=”4″]