[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। IIT BHU में B.Tech की छात्रा से Gang rape के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को नदेसर डाकघर के पास प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला/महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखने के बाद भी किया जा रहा उन्हे बचाने का प्रयास – महिला कांग्रेस

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव व महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष, पूर्व पार्षद पूनम विश्वकर्मा ने कहा कि बीएचयू में दो माह पूर्व छात्रा के साथ Gang rape की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी देखे गए। बावजूद इसके आरोपियों को पूरी तरह से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। 

प्रदर्शन के दौरान अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, पूनम कुंडु, चंद्रकला पुष्कर, मीना, आशा देवी, सीमा पटेल, सोनी देवी, आरती विश्वकर्मा, नसीमा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, नगमा, रीता, सरिता, कुमकुम, मनोरमा, पूजा समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। 

[smartslider3 slider=”4″]